फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर संजय दत्त ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया। संजय दत्त ने वादा किया कि वह अपने दोस्त फिल्ममेकर संजय गुप्ता अधूरा सपना पूरा करेंगे। रोनित रॉय को यहां काफी भावुक देखा गया।
30 अक्टूबर को मुंबई में संजय गुप्ता के अपने घर में गिरने से आई चोट के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 57 साल के थे।
संजय गुप्ता के निधन की खबर सुनते ही उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के लोग उनके घर पहुंचे। रोनित रॉय, अशोक पंडित, गुलशन ग्रोवर, मिलाप जावेरी को उनकी बिल्डिंग के बाहर देखा गया।
संजय दत्त ने संजय गुप्ता की मौत पर जताया दुख
संजय दत्त ने फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने उनके साथ की काफी पुरानी फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘गुप्ता, मेरे भाई मुझे आज भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चले गए। हमने साथ में इतना कुछ बिताया है, इतनी सारी यादें और दोस्ती के इतने खूबसूरत साल। तुम हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहे हो और हमेशा रहोगे।’
यह भी पढ़ें- ‘शूटआउट एट वडाला’ निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, क्या है मौत की असली वजह
संजय गुप्ता के अधूरे सपने को पूरा करने का वादा
एक्टर ने आगे लिखा, ‘मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी, हमारी बातें, हमारी मुलाकातें और वो सारे पल जो हमने साथ बिताए। हमने हाल ही में कांटे 2 के बारे में बात की थी। भाई, अब मैं तुम्हारे इस सपने को पूरा करके रहूंगा। तुम्हारी याद में कांटे 2 बनाऊंगा और तुम्हारा यह सपना सच करने के लिए अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश करूंगा।’
संजय दत्त ने कहा, ‘तुमसे हमेशा प्यार रहेगा। तुम्हारे बिना जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रहेगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और तुम्हें अपने चरणों में जगह दे।’
साथ में किया था 9 फिल्मों में काम
फिल्ममेकर संजय गुप्ता और संजय दत्त के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही है। दोनों ने साथ में 9 फिल्मों में साथ में काम किया है। ‘खौफ’, ‘जंग’, ‘कांटे’, ‘प्लान’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ समेत नौ फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया है।
संजय दत्त के अलावा फिल्ममेकर के करीबी लोग उनके घर पहुंचे। रोनित रॉय को यहां काफी भावुक देखा गया।
साथ ही गुलशन ग्रोवर, अशोक पंडित भी यहां दिखाई दिए। उनकी मौत की खबर की जानकारी अशोक पंडित ने ही दी थी। इससे पहले फिल्ममेकर के घर के बाहर फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की गाड़ी भी दिखाई दी।
