साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया और अब बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नीब करौरी बाबा की कहानी के कायल हो गए हैं।

उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया और फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर की तारीफ की। उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में अनुप्रिया को फिल्म के लिए बधाई दी और उनके काम की सराहना की।

संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ

संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनुप्रिया के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कई फ़िल्मों को आते-जाते देखा है, और कुछ को इतिहास रचते हुए भी देखा है। लेकिन महज 21 साल की उम्र में हनुमान अंश के लिए तुमने जो हासिल किया है, वह वाकई असाधारण है।’

एक्टर ने आगे लिखा, ‘एक छोटी-सी फिल्म को इतनी बड़ी पहचान दिलाने के लिए जुनून, मेहनत और विश्वास की जरूरत होती है। और जिस तरह तुमने सबको एक साथ जोड़ा है, लोगों का प्यार और आशीर्वाद हासिल किया है, वह सचमुच काबिल-ए-तारीफ है।’

यह भी पढ़ें-फिर बदली रामायण की रिलीज डेट, विदेश में दीवाली से 3 दिन पहले होगी रिलीज, भारत में कब?

संजय ने की अनुप्रिया की तारीफ

संजय दत्त ने कहा कि उन्हें अनुप्रिया पर भरोसा है कि वह अपने जीवन में आगे अच्छा काम ही करेंगी। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि वह अनुप्रिया के आने वाले प्रोजेक्ट में उनकी मदद के लिए खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Navratri Special Songs: डांडिया-गरबा के लिए 8 सदाबहार गाने जो नाचने पर मजबूर कर देंगे, देंखे पूरी लिस्ट

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

नीब करौरी बाबा की कहानी दर्शकों को काफी पसंद किया गया, इसका सबसे बड़ा प्रमाण ये है कि 2 करोड़ रुपये में बनी फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने 65वें दिन 431 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का ये कलेक्शन इसी तरह से जारी है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का ये पहला पार्ट है, मेकर्स ने बताया है कि फिल्म के दो पार्ट और आएंगे, जिनमें बाबा जी की कहानियों और आगे के जीवन को दिखाया जा सकता है। हालांकि फिल्म की कहानी पर मेकर्स ने कोई बयान नहीं दिया है। बॉलीवुड से कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की थी।