आजकल सोशल मीडिया पर दो गाने ‘सम्मी मेरी वार’ और ‘छलरे छलरे वाल’ खूब पसंद किए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर दूसरे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म तक, लोग इन गानों को गा रहे हैं और इन पर वीडियो बना रहे हैं। लेकिन आखिर इन गानों में ऐसा क्या है, जो लोग इन्हें इतना पसंद कर रहे हैं? अगर आपको लग रहा हो कि ये पाकिस्तानी-पंजाबी गाने हैं तो आप गलत हैं। ये सराइकी और पंजाबी संस्कृति की मिली जुली पेशकश है।

सालों पहले इन फिल्मों के ओरिजनल वर्जन की रचना की गई थी लेकिन बाद में एक इंफ्लुएंसर ने इन्हें इंस्टाग्राम पर अपनी आवाज में गाकर भारत में वायरल कर दिया। लेकिन अचानक कोई पुराना गाना वायरल होने के पीछे की वजह क्या होती है।

सालों पुराने गाने अचानक दर्शकों को इतने पसंद आने लगे हैं कि रातों रात लाखों-करोड़ों व्यूज इन गानों पर देखने मिल जाते हैं। जेन-जी के बीच पुराने, भावनात्मक गानों के लिए इंट्रस्ट बढ़ता हुआ देखा जा रहा है।

आखिर इन गानों के वायरल होने की वजह क्या है?

इन दोनों गानों की लोकप्रियता के पीछे कई वजहें हैं। पहली, इनकी धुन आसानी से याद हो जाती है। दूसरी, इनके गाने का अंदाज लोगों को पसंद आता है। तीसरी, सोशल मीडिया पर जब कोई गाना ट्रेंड करने लगता है, तो दूसरे लोग भी उस पर वीडियो बनाने लगते हैं। इस गाने की सादगी और बोल इसके वायरल होने के पीछे का बड़ा कारण है।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का 394 मिलियन व्यूज वाला 45 साल पुराना गाना, आज भी प्रेमी जोड़े रील्स के लिए करते हैं इस्तेमाल

एक गाना वायरल होने के बाद दूसरे गायक उसी धुन को अपने अंदाज में पेश करते हैं। प्यार, तारीफ, दूरी और अपनापन जैसे भाव भाषा की सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ते हैं। बोल पूरी तरह समझ न आने पर भी संगीत का असर बना रहता है। दोनों गीतों की लोकधुन और बार-बार दोहराई जाने वाली लाइनें सुनने वालों को अपनी तरफ खींचती हैं। यही खासियत इन्हें छोटी रील्स के लिए ज्यादा फायदेमंद बनाती है।

इसके अलावा, इन गानों की लोकप्रियता यह भी दिखाती है कि लोग अब सिर्फ हिंदी और पंजाबी गानों तक सीमित नहीं हैं। उन्हें दूसरी भाषाओं के गाने भी पसंद आ रहे हैं। यही कारण हैं कि इन गानों के वायरल होने के बाद लोग सवाल करने लगे कि आखिर ये किन भाषाओं में है। जिसके बाद लोगों की इन गानों के पीछे की असली कहानी जानने का मौका मिला।

‘सम्मी मेरी वार’ ने कैसे जीता लोगों का दिल?

‘सम्मी मेरी वार’ एक पुराना सराइकी लोकगीत है, जिसे नई पीढ़ी के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी मीठी धुन और दिल को छूने वाली आवाज लोगों को अपनी तरफ खींचती है।

इस गाने की खास बात यह है कि इसमें पुराने लोकसंगीत का अंदाज है, लेकिन इसे सुनकर आज के समय का भी एहसास होता है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग गायकों की आवाज में इसके कवर सामने आए, जिससे यह और ज्यादा लोगों तक पहुंचा। इसके इंस्टाग्राम वाले वर्जन पर तमाम रील्स और वीडियोज वायरल हैं। ना ज्यादा तेज म्यूजिक, ना कई शोर बस भावनात्मक बोल और एहसास के साथ इस गाने को लगातार पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Navratri Special Songs: डांडिया-गरबा के लिए 8 सदाबहार गाने जो नाचने पर मजबूर कर देंगे, देंखे पूरी लिस्ट

‘छलरे छलरे वाल’ क्यों किया जा रहा है पसंद?

‘छलरे छलरे वाल’ भी एक सराइकी लोकगीत है, जिसका इंस्टाग्राम पर नया वर्जन वायरल हुआ। अपनी प्यारी धुन और रोमांटिक अंदाज के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस गाने के बोल और इसकी सादगी लोगों को पसंद आ रही है।

कई लोग इसे अपनी आवाज में गा रहे हैं, तो कई लोग इस पर ढेरों रील्स बना रहे हैं। लगातार बन रही रील्स ने इसे भारत ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी वायरल कर दिया है। हर दूसरी रील इस गाने पर देखने मिल रही है। इस गाने के इतिहास को जानने के लिए यहां क्लिक करें…