Sameera Reddy Goa Bungalow Photos: ‘नो एंट्री’, ‘दे दना दन’, ‘मुसाफिर’ और ‘मैंने दिल तुझको दिया’ समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री समीरा रेड्डी अब भले ही बड़े पर्दे से दूर हो, लेकिन वह अक्सर अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं। उन्होंने फैंस को अपनी मदरहुड जर्नी और शादी के बारे में खुलकर बताया था। अब उन्होंने अपने गोवा वाले बंगले की एक झलक फैंस को दिखाई है। एक्ट्रेस का घर हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। उनके घर पर विंटेज कार है। साथ ही समीरा ने अपने बच्चों का रूम भी दिखाया, जो बहुत ही शानदार था।
पेड़-पौधों से भरा है गार्डन
मैशेबल के साथ अपने घर का टूर शेयर करते हुए समीरा ने सबसे पहले लोगों को अपने पति की विंटेज Contessa क्लासिक कार से इंट्रोड्यूस कराया और उसे अपने परिवार का तीसरा बच्चा बताया। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने घर का यार्ड दिखाया, जो हरे-भरे पेड़ पौधों से भरा हुआ था। उनके गार्डन में करी पत्ते का पेड़, आम के पेड़, नारियल के पेड़, काजू का पेड़ और एक चीकू का पेड़ शामिल है।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के बाद आयुष शर्मा को मिला धमकी भरा ईमेल, FWICE ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बेहद खूबसूरत है अभिनेत्री का ड्राइंग रूम
गार्डन के बाद एक्ट्रेस ने अपने घर के अंदर का टूर करवाया और सबसे पहले ड्राइंग रूम दिखाया, जिसमें बड़े कांच के दरवाज़े हैं, जो बाहर बने डेक की तरफ खुलते हैं। डेक पर आराम से बैठने की जगह बनी हुई है। वहीं, लिविंग एरिया में एक साधारण झूमर लगा है और नीले व सफेद रंग के लकड़ी के फर्नीचर रखे हैं। समीरा ने बताया कि ये रंग गोवा के समुद्र और आसमान से मेल खाते हैं।

डाइनिंग एरिया में नहीं है फोन अलाउड
इसके बाद समीरा ने अपने बच्चों का प्लेरूम दिखाया, जहां बेटी नायरा की गुड़ियां रखी थीं और उनके बेटे का पियानो रखा था। एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के इस कमरे को मिनिमलिस्ट स्टाइल में सजाया है। बता दें कि उनके घर के हर कमरे में बालकनी है, जहां से बाहर पेड़ों और बगीचे का नज़ारा दिखता है।

फिर समीरा ने डाइनिंग एरिया की झलक दिखाई और बताया कि वहां खाने के दौरान फोन अलाउड नहीं हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के कमरों और मास्टर बेडरूम का नजारा शेदिखाया। सभी कमरों में बेड और वार्डरोब के साथ मिनिमल डेकोरेशन है। लास्ट में समीरा ने टेरेस दिखाया, जो बेहद ही खूबसूरत था। एक्ट्रेस ने बताया कि वहां से सनसेट का शानदार नजारा दिखता है।
यह भी पढ़ें: 27 साल का करियर और करोड़ों की कमाई, राजपाल यादव क्यों नहीं चुका पाए अपना 9 करोड़ रुपये का कर्ज
