एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरूआत एक्टर सोहेल खान के साथ फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से की थी। फिल्म में समीरा रेड्डी ने एक शांत, खूबसूरत लड़की का किरदार निभाया था। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने उस फिल्म में अपने साथ हुए रंगभेद पर बात की है। उनका कहना है कि उन्हें गोरा दिखाने के लिए 2 से 3 शेड लाइट मेकअप किया जाता था औऱ बाद में वो ग्रे दिखने लगता था।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में नाइट शिफ्ट में एक्शन शूट कर रहीं दीपिका, कभी 8 घंटे शिफ्ट को लेकर उठाई थी आवाज

हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ समीरा का एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने अपने हकलाने की परेशानी को भी खुलकर कबूल किया साथ ही उनसे ब्यूटी स्टैंडर्ड पर बात करते हुए पूछा गया कि कॉन्फिडेंस कितना जरूरी है, तो उन्होंने कहा कि ‘मैं आज 47 साल की हो गई हूं लेकिन कितनी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें अपने ही घर में नीचा दिखाया जाता है।’

‘उनके खुद के माता पिता और सास ससुर उन्हें कहते हैं कि तू सांवली है, तू छोटी है, तू मोटी हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें किसने बताई है खूबसूरती की परिभाषा।’

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म का उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में उन्हें जानबूझकर 2 से 3 शेड गोरा किया जाता था। अगर आप देखे तो मैं बिल्कुल ग्रे लग रही थी, और मैं सिर्फ चेहरे पर नहीं बल्कि पूरे शरीर पर मेकअप करती थी। मेरे चेहरे और गर्दन का रंग अलग होता था। मुझे उस समय समझ ही नहीं आया कि मैं ये क्या मैसेज दे रही हूं और मैं क्या हूं।

यह भी पढ़ें- ‘किशोर कुमार की बायोपिक नहीं बननी चाहिए’, बेटे अमित कुमार ने पिता की बायोपिक पर आपत्ति जताते हुए बताई वजह

‘मुझे मानना पड़ेगा कि मैंने ये अपने 40 की उम्र के बाद इस बात को मानना शुरू किया। मुझे 20 साल लग गए। मैं सालों से पैडेड ब्रा और बम पैड्स पहन रही थी, मैं अपने चेहरे पर सफेद पेंट करती थी, लेंसेस पहनती थी बेवजह।’

इसके अलावा समीरा रेड्डी ने बताया कि फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ के सेट पर एक सीन के दौरान सलमान, ऐश्वर्या सब बैठे थे और मुझे सिर्फ एक डायलॉग बोलना था लेकिन मुझसे नही हो पाया। मुझे बहुत डर लग रहा था, मेरे हाथ ठंडे पड़ गए थे।’ उन्होंने अपने हकलाने की बात को मानते हुए उसे कोई कमी मानने से मना कर दिया।