‘कोई मुझे एडमिट करने को तैयार नहीं था, मेरी हालत…’ लॉकडाउन में अस्पतालों की हालत पर बोलीं संभावना सेठ
Sambhavna Seth, Bhojpuri Actress: पिछले दिनों संभावना की तबीयत खराब हो गई थी। फिलहाल ठीक हैं और घर पर हैं। इसके बाद संभावना ने अपने फैंस के साथ एक्सपीरियंस शेयर किया जब वह अपने पति के साथ अस्पतालों के चक्कर काट रही थीं।

Sambhavna Seth: हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। संभावना के पति अविनाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। संभावना फिलहाल ठीक हैं और घर पर ही हैं। इसके बाद संभावना ने अपने फैंस के साथ एक्सपीरियंस शेयर किया जब वह अपने पति के साथ लॉकडाउन के बीच अस्पतालों के चक्कर काट रही थीं। उस वक्त उनकी मदद को हाथ आगे बढ़ाने वाला कोई भी नहीं था।
संभावना सेठ ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके पति अविनाश भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में संभावना बताती हैं कि दो दिन से उनका एक्सपीरियंस अस्पताल को लेकर कैसा रहा। अचानक तबीयत खराब हो जाना और पति संग संभावना का अस्पताल पहुंचना इसके बाद उन्हें अस्पताल में आने नहीं दिया जाना। वीडियो में संभावना बताती हैं कि इस दौरान उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
संभावना ने वीडियो में बताया- ‘4 बजे सुबह हम कई सारे अस्पतालों में गए, उन लोगों ने अस्पतालों के मेन गेट ही नहीं खोले। उन्होंने कहा आप यहां से वापस जाओ, अस्पताल बंद है। इतने बड़े बड़े अस्पताल हैं किसी को भी इमरजेंसी हो सकती है।’ संभावना ने आगे बताया कि ‘एक अस्पताल ने 3 मिनट के लिए हमें एंटरटेन किया उन्होंने चेक किया मुझे और कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते। सुबह आपको आना होगा और ओपीडी में दिखाना। ये इएनटी का प्रॉब्लम है।’
https://www.instagram.com/p/B_1o8mMpgGO/
संभावना ने आगे कहा- ‘हमारे आसपास 3-4 अस्पताल हैं किसी ने हमें गेट के अंदर ही नहीं लिया। कोकीलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स ने बोला कि हम नहीं चाहते कि आप यहां रहें क्योंकि आपको इस सिचुएशन में यहां नहीं होना चाहिए। मुझे वहां फील हुआ कि अगर हमें एक प्रॉब्लम होती है तो हम एक ऐसी जगह जाते हैं जहां जाकर हमें रिलीफ मिलता है लेकिन आज हालत ऐसी है कि वहां दोगुनी परेशानी है।’
संभावना और उनके पति ने कहा कि ‘कोकीलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि इस तरह के पैनिक अटैक्स बहुत लोगों को आ रहे हैं। तो हमने सोचा इस पर एक वीडियो बना दें ताकि लोगों के लिए इस सिचुएशन को समझना आसान हो जाएगा।’