कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के लिए काफी चर्चा में हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ रिलीज हुआ है, लेकिन इस वजह से नेटफ्लिक्स का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, कॉमेडियन ने अभी सिर्फ इस शो का पहला एपिसोड 20 जून को जारी किया था और महज 6 दिन में इस वीडियो पर 50 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

हैरानी की बात ये है कि ये व्यूज सिर्फ यूट्यूब के है, नेटफ्लिक्स के नहीं। इसके साथ ही समय रैना ने इस शो के पहले सीजन के सभी एपिसोड्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- फरहा नाज से शादी के लिए दारा सिंह ने किया था मना, विंदू को सालों बाद याद आई पिता की चेतावनी

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में बतौर पैनलिस्ट समय रैना, आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, आशीष सोलांकी और बलराज घई दिखाई दिए थे। एपिसोड काफी एंटरटेनिंग था, उसमें आने वाले सभी कलाकारों को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला।

अब समय रैना ने इस एपिसोड की व्यूज डिटेल्स अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। अपने चैनल के ऐनलिटिक्स का तस्वीर शेयर किया, जिसमें उनके चैनल की टॉप 2 वीडियोज दिख रहे थे। उसमें से एक वीडियो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2′ के पहले एपिसोड का था, जिस पर 50 मिलियन व्यूज दिख रहे थे। इस फोटो के साथ समय रैना ने लिखा, ’50 मिलियन लेट्स गो…, ये पहले सीजन के किसी भी एपिसोड के व्यूज से कई ज्यादा है। अगला एपिसोड अगले हफ्ते किसी भी समय पर।’

इस तस्वीर में दूसरा वीडियो समय का कमबैक वीडियो था, जिसका नाम स्टिल अलाइव है। कमाल बात ये है कि ये वीडियो अप्रैल में जारी किया गया था, लेकिन इसके व्यूज सिर्फ 45 मिलियन थे। इसमें कोई शक नहीं कि सिर्फ 6 दिनों में 50 मिलियन एक बड़ा रिकॉर्ड है और समय ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है। बता दें कि ये व्यूअरशिप सिर्फ यूट्यूब की है, इसमें नेटफ्लिक्स का कोई योगदान नहीं है।

यह भी पढ़ें- ‘मां-बाप का दोष नहीं’, केतन मर्डर केस पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, किसे बताया जिम्मेदार

लेटेंट के शौकीनों को इस बात का काफी इंतजार है कि अगले एपिसोड में बतौर पैनलिस्ट कौन नजर आने वाला है। यूजर्स का कहना है कि जिस हिसाब से समय ने आलिया भट्ट को शो लाकर एक नया स्टेंडर्ड सेट किया है, तो अब कोई और बड़ा सिलेब्रिटी शो में दिख सकता है। हाल ही में कॉमेडियन का सिंगर करण औजला के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ये अटकलें लगने लगीं कि क्या सिंगर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में किसी भी तरह का कंफर्मेशन सामने नहीं आया।

बता दें कि साल 2025 में शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के साथ हुई कंट्रोवर्सी के बाद कॉमेडियन कोई भी गलती की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते थे। इसके कारण उन्होंने इस बार इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के लिए हिरानी एंड एसोसिएट को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसमें करीब 11 वकील मौजूद हैं।