स्टैंड अप कॉमेडियन ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ बंद होने के बाद समय रैना ने एक बार फिर से दमदार वापसी की है। उन्होंने यूट्यूब पर ‘स्टिल अलाइव’ के नाम से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समय ने लगभग एक घंटे में अपने पुराने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद पर बात की है। साथ ही उन्होंने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा है।

कॉमेडियन ने कहा कि बीयर बाइसेप्स ने उनका पूरा मेंटल हेल्थ खराब कर दिया। मेरे पर तीन एफआईआर हैं। इसके आगे समय ने कहा, “मुझे पता था एक दिन मुझ पर एफआईआर होगी। मुझे लगा था कि इसलिए होगी क्योंकि मैंने कुछ बोला होगा, लेकिन उस एपिसोड में तो मैंने कुछ भी नहीं बोला था। सब आ गए थे खाने हमको। पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज, सुनील पाल।”

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम पर 50 रुपये में बेची गई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

समय ने आगे कहा, “सुनील पाल कह रहे थे, इनको बोलो कपिल शर्मा से सीखें। कपिल खुद अगले एपिसोड में आ रहे थे। कपिल शर्मा खुद मैसेज कर रहे थे मुझे, मुझे आपका शो बहुत पसंद है। मैं शो का बहुत बड़ा फैन हूं, क्या टाइमिंग है। ये सुनील पाल बीच में आ रहे हैं क्या चल रहा है। सभी फालतू के लोग उस टाइम लाइमलाइट ले रहे थे।”

बी प्राक पर कसा तंज

समय रैना ने आगे बी प्राक पर तंज कसते हुए कहा, “बी प्राक आ गए बीच में, मैं हैरान रह गया। मुझे उनका म्यूजिक बहुत पसंद है।” बता दें कि उस समय सिंगर ने कहा था कि वह समय के शो में कभी नहीं जाएंगे। इसे लेकर कॉमेडियन ने कहा, “कौन बुलाया तेरे को भाई। सब आ गए थे उस टाइम पर हमें खाने भाई सब।”

मुकेश खन्ना का उड़ाया मजाक

समय ने आगे कहा, “शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे। सॉरी शक्तिमान, शक्तिमान कह रहे थे, क्या असर पड़ेगा इनके कंटेंट का बच्चों पर, बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देख कर। मुझे नहीं पता कि तुम में से कितने लोग शक्तिमान एरा में टीवी देखते थे। हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देख के बिल्डिंग से कूद गया। तुमने बच्चे मारे हैं भाई। आप क्या मोरल हाई ग्राउंड लेके बैठे हैं।”

समय ने आगे कहा, “उस टाइम पर सब आ गए थे यार। किसलिए… एक जोक पर। जोक जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया, इतना थोड़ी करना होता है यार।” वहीं, उन्होंने अपने डार्क फेज और निजी पहलू को शो के विवाद से जोड़ते हुए कहा, “हम कश्मीरी तो क्रॉस फायर में ही मरते हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘मैं पहले ही देख चुकी हूं’, रणवीर सिंह और ‘धुरंधर 2’ को लेकर ट्रोल करने वालों को दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब