स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘स्टिल अलाइव’ नाम का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कॉमेडियन ने शो को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की। अब उस वीडियो को एक हफ्ते में 48 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसी बीच अब समय का एक नया इंटरव्यू वीडियो सामने आया है।

दरअसल, समय रैना हाल ही में चलचित्र टॉक्स के पॉडकास्ट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने एक बार फिर अपने शो के बारे में बात की। इसे लेकर हुए विवाद पर रिएक्शन दिया और साथ ही वो माफी वाले वीडियो की झलक भी दिखाई, जो उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले दिन बनाए थे। हालांकि, यह वीडियो उन्होंने कभी शेयर नहीं किया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था।

यह भी पढ़ें: ‘मैं बेहोश हो गया’, जब बचपन में अक्षय कुमार के साथ वैष्णो देवी में हुआ था चमत्कार, बोले- मुझे 104 डिग्री बुखार…

समय रैना ने 6 बार बनाई थी वीडियो

पॉडकास्ट में समय रैना ने बताया कि उन्होंने 6 बार माफी मांगने वाली वीडियो बनाने की कोशिश की थी। यह विवाद होने के दूसरे दिन की बात है, जब बीयर ‘बीयर बाइसेप्स’ यानी रणवीर ने माफी मांग ली थी। समय ने कहा, “मेरे वकील ने मुझसे कहा कि तुम भी माफी मांगो। 9 बार मैंने माफी मांगते हुए रिकॉर्ड किया।”

इसके बाद पॉडकास्ट में उनके वीडियो दिखाए गए। पहले टेक में समय ने आंखें बंद करते हुए थोड़ी गहरी सांस ली और माफी वाला वीडियो बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे टेक वीडियो में समय कहते हुए नजर आए कि हेलो दोस्तों, काफी कांड हो चुका है।” फिर समय ने पॉडकास्ट में कहा कि मैंने सोचा ये फनी लग रहा है थोड़ा बदलना पड़ेगा। इस तरह से उन्होंने 6 बार रिकॉर्ड किया था।

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद

साल 2025 के फरवरी में स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर काफी विवादों में रहे। दरअसल, उस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर अश्लील सवाल पूछ लिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। शो में मौजूद सभी लोगों पर एफआईआर हुई, समय को अपना पूरा शो यूट्यूब से डिलीट करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: ‘मैं यहां मरना नहीं चाहता’, उदयपुर सेंट्रल जेल में बिगड़ी सेहत को लेकर विक्रम भट्ट का खुलासा