स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में खुलासा किया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद ने उनके बड़े OTT प्लान्स को पूरी तरह रोक दिया। फरवरी 2025 में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के एक विवादित मजाक के बाद शो पर एफआईआर दर्ज हुईं और भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।
समय रैना ने बताया कि वह एक क्रिएटर-ड्रिवन OTT प्लेटफॉर्म बना रहे थे। उन्होंने अपना ऐप भी तैयार कर लिया था और YouTube मेंबरशिप के जरिए बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर जोड़ लिए थे। उनका प्लान था कि यही मेंबरशिप एक OTT की तरह काम करे, जहां एक्सक्लूसिव कंटेंट दिखाया जाए।
अजीब लेकिन वायरल शो आइडियाज
रैना ने कुछ यूनिक और वायरल शो कॉन्सेप्ट्स भी शेयर किए:
डिकोडेड विद पुनीत सुपरस्टार: इसमें कुछ एक्सपर्ट्स आकर पुनीत सुपरस्टार को अलग-अलग नई चीजें सिखाते और फिर पुनीत सुपरस्टार उसे पब्लिक में समझाते। जैसे कोई LGBTQ के बारे में उन्हें समझाता फिर पुनीत ने उससे क्या समझा और सीखा वो पब्लिक में समझाते।
दीपक कलाल का इंसाफ: इस शो में दीपक कलाल और समय रैना मिलकर असली प्रॉपर्टी विवादों को सुलझाने की कोशिश करते- यह ड्रामा और रियलिटी का मिक्स होता।
‘रामायणम्’ की चमक के बीच रणबीर कपूर ने बनाई TIME 100 की ‘सबसे प्रभावशाली’ लिस्ट में जगह
विवाद ने तोड़ दिया मोमेंटम
समय रैना के मुताबिक, उनके पास 8–10 ऐसे शोज़ के आइडिया थे, लेकिन विवाद के बाद उनका मोटिवेशन खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी मानसिक स्थिति भी काफी खराब थी और उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
मुश्किल समय में फैंस बने सहारा
विवाद के दौरान रैना सिर्फ अपने मेंबर्स के लिए पोस्ट करते थे, कभी-कभी सिर्फ एक हार्ट इमोजी ताकि वह उनके कमेंट्स पढ़कर खुद को बेहतर महसूस कर सकें। यही सपोर्ट उनके लिए मुश्किल समय में सहारा बना।
फिल्मों में कैसे कराई जाती है बिन मौसम बरसात- साफ आसमान से ऐसे होती है फेक रेन
