ऑडियंस रिसर्च कंपनी ऑरमैक्स मीडिया ने साल 2026 के पहले छह महीनों में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों और शोज की रिपोर्ट जारी की है। ‘द इंडिया OTT वॉचलिस्ट (जनवरी–जून 2026)’ नाम की इस रिपोर्ट में जनवरी से जून 2026 के दौरान सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों, वेब सीरीज और रियलिटी शोज की सूची जारी की गई है।

इस लिस्ट में समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पहले नंबर पर है। दिलचस्प बात यह है कि यह शो सिर्फ पिछले महीने रिलीज हुआ था, लेकिन बहुत कम समय में ही इसे सबसे ज्यादा देखा गया। समय के शो ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

द इंडिया OTT वॉचलिस्ट की लिस्ट

इंडियाज गॉट लेटेंट 2

समय-समय पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ 38.5 मिलियन दर्शकों के साथ चर्चा में रही और सूची में पहले स्थान पर है। यह 2026 का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ओटीटी शो बन गया है।

  1. धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बाद में नेटफ्लिक्स पर आई। OTT पर इसे 35.2 मिलियन दर्शकों ने देखा, जिससे यह चौथे स्थान पर रही।

  1. धुरंधर: द रिवेंज

आदित्य धर की इस सीक्वल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर भी शानदार प्रदर्शन किया। 27.8 मिलियन दर्शकों के साथ यह छठे स्थान पर रही।

  1. मेड इन इंडिया: टाइटन की कहानी

नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ अभिनीत इस चर्चित सीरीज को 17.8 मिलियन दर्शकों ने देखा। यह सातवें स्थान पर रही।

  1. द राजा साहब

प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन OTT पर इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। 17.5 मिलियन व्यूअर्स के साथ यह नौवें स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में 3000 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ का जापान में नहीं चला जादू, पहले दिन 900 से भी कम लोगों ने देखी फिल्म

  1. चिरैया

जियोहॉटस्टार की फिल्म ‘चिरैया’, जिसमें दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं, 16.3 मिलियन दर्शकों के साथ दसवें स्थान पर रही।

  1. तस्करी

नीरज पांडे द्वारा निर्मित और इमरान हाशमी अभिनीत नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘टास्करी: द स्मगलर्स वेब’ को 14.2 मिलियन लोगों ने देखा। यह 11वें स्थान पर रही।

  1. लाफ्टर शेफ्स सीजन 3

लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ को 14.1 मिलियन दर्शकों ने देखा, जिससे यह 12वें स्थान पर पहुंचा।

  1. समय रैना: स्टिल अलाइव

समय रैना का स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ भी सूची में शामिल है। इसे 13.1 मिलियन व्यूअर्स मिले और यह 15वें स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें: समय रैना को भी कर दिया नर्वस! जानिए कौन हैं इंडियाज गॉट लेटेंट में 1.50 लाख रुपये जीतने वाले यूपी के पुलिसकर्मी कपिल दिनकर

  1. मटका किंग

विजय वर्मा स्टारर वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को 12.1 मिलियन दर्शकों ने देखा। यह 18वें स्थान पर रही।

  1. तेरे इश्क में

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को 12 मिलियन दर्शकों ने देखा और यह 19वें स्थान पर रही।

टॉप 50 लिस्ट में ये भी शामिल

इनके अलावा इस लिस्ट में में ‘भूत बंगला’ (11.6 मिलियन), ‘सुबेदार’ (11.4 मिलियन), ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ (10.4 मिलियन), ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ (10.2 मिलियन), ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ (9.7 मिलियन), ‘हक’ (9.6 मिलियन), ‘दे दे प्यार दे 2’ (9.5 मिलियन), ‘अब होगा हिसाब’ (9.3 मिलियन), ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ (9.2 मिलियन), ‘राख’ (9 मिलियन), ‘मामला लीगल है सीजन 2’ (8.7 मिलियन), ‘संकल्प’ (8.6 मिलियन), ‘दृढ़म’ (8.5 मिलियन), ‘बॉर्डर 2’ (8.4 मिलियन), ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (8.3 मिलियन), ‘लॉक अप’ (8.2 मिलियन) और ‘मां-बहन’ (7.1 मिलियन) जैसे कई चर्चित टाइटल भी शामिल हैं।