कॉमेडियन समय रैना का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का धमाकेदार अनाउंसमेंट हो चुका है। समय रैना ने अपने मजेदार अंदाज में शो का पहला टीजर जारी किया। कमाल बात ये है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सिर्फ नेटफ्लिक्स पर बल्कि समय के यूट्यूब चैनल पर भी देखने मिलेगा। चलिए बताते है पूरी खबर

यह भी पढ़ें- Eetha Teaser: प्रेग्नेंसी में लावनी डांस करती श्रद्धा कपूर का बड़ा धमाका, ‘ईथा’ का टीजर रोंगटे खड़ें कर देगा

नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया, जिसमें समय रैना, उनके दोस्त बलराज और उनके शो के मशहूर बॉडीगार्ड दिखाई दिए। वीडियो में बलराज आकर समय से पूछते है कि ‘लेटेंट का नया सीजन अब नेटफ्लिक्स पर आएगा तो समय कहते है, हां। तो उस चैनल और प्लेटफॉर्म का क्या होगा जिससे सब शुरू किया था, तो उनके बॉडीगार्ड कहते है कि पैसे के लिए सब करना पड़ता है।’

‘दोनों को शांत करवाकर समय रैना कहते है कि चिंता मत करो, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2′ नेटफ्लिक्स और यूट्यूब, दोनों पर स्ट्रीम होगा।’ मजेदार बात ये है कि दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर उनके शो का वीडियो एक साथ, एक ही दिन और बराबर अवधि के साथ अपलोड किया जाएगा।

इस वीडियो को समय रैना ने अपने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया, जहां उनके फैंस के ढेरों कमेंट्स देखने मिले। दो प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करने का फैसला उन लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया जिन्होंने समय के शो को देखने के लिए स्पेशल उनकी मेंबरशिप ली थी।

बलराज का सवाल होता है कि ‘अगर दोनों ही जगह सब एक जैसा है तो दो अलग जगह अपलोड क्यों करना है। तो नेटफ्लिक्स टीम का शख्स कहता है कि जब भी कोई अच्छा शो हमें दिखता है तो हमारा मन करता है कि हम उस पर नेटफ्लिक्स का फेमस टुडुम लगा दें, साथ ही नेटफ्लिक्स पर एड नहीं आते और कमेंट सेक्शन ना होने की वजह से क्रिएटर को गाली भी नहीं पड़ती।’

यह भी पढ़ें- शेखर सुमन का दावा-‘दिवंगत बेटे की आवाज आज भी सुनाई देती है’, ज्योतिषी ने की थी पोते के रूप में लौटने की भविष्यवाणी

‘समय उस शख्स के हाथ में नींबू मिर्ची देकर उसे सचेत करते हैं कि गालियां तो होंगी क्योंकि हमारे शो में कोई फिल्टर नहीं होता है। जिसके बाद नेटफ्लिक्स के टीम मेंबर के चेहरे पर घबराहट आ जाती है।’ समय के पोस्ट पर भी उनके फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं, उसी में से एक कमेंट पर नेटफ्लिक्स इंडिया का कमेंट भी सामने आया जिसमें लिखा था- ‘मैं तो नींबू मिर्ची के साथ इंतजार कर रहा हूं।’

बता दें कि साल 2025 की शुरूआत में समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट एक कंट्रोवर्सी के चलते बंद हो गया था। शो में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद मामला इतना गंभीर हो गया था कि समय को अपना शो यूट्यूब से हटाना पड़ा। कॉमेडियन पर 3 एफआईआर भी हुई थीं। करीब एक साल बाद समय ने अपने कमबैक वीडियो में अपने उस वक्त के बारे में बताया था और तभी इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 पर पुष्टि की थी।