साल 2025 के फरवरी में स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर काफी विवादों में रहे। दरअसल, एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर अश्लील सवाल पूछ लिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। शो में मौजूद सभी लोगों पर एफआईआर हुई, समय को अपना पूरा शो यूट्यूब से डिलीट करना पड़ा। अब लगभग एक साल बाद समय रैना ने फिर से वापसी की है।

उन्होंने ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ का एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें स्टैंड अप कॉमेडियन ने उस विवाद पर खुलकर बात की। समय ने वीडियो में एक-एक चीज को डिटेल में बताया है कि क्या हुआ, कैसे हुआ और इसका उन पर और उनके परिवार वालों पर क्या असर पड़ा। वहीं, कॉमेडियन ने यह भी बताया कि पूरे शो में रणवीर ने कॉन्ट्रोवर्सी वाला सवाल 8 बार पूछा था। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम पर 50 रुपये में बेची गई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

क्या बोले समय रैना

समय रैना ने कहा, “आप बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा था कि आपने बीयर बाइसेप्स का वो घटिया सवाल हटाया क्यों नहीं एडिट से… मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं। उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार पूछा था। इसके अलावा भी कई अंट-शंट सवाल पूछे थे उसने।

फिर अब जब मैंने एडिट देखा ना, मैंने कहा यार ये तो बहुत गंदी बातें कर गया इसमें। चलो एक रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं। तो मेरे नजरिए से मैंने तो 99% कीटाणु मार दिए थे ना यार। मुझे थोड़ी पता था कि उस 1% से ही पेंडेमिक हो जाएगा यार।”

समय रैना ने किया अमिताभ बच्चन को रोस्ट

इसी शो में समय रैना ने अमिताभ बच्चन को भी रोस्ट किया। उन्होंने कहा कि जब वो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे, तो वह कई सवाल करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर सके। इनमें से एक था कि आपने इतना पोलियो का एड किया है, लेकिन फिर भी अपने बेटे (अभिषेक बच्चन) को पांव पर खड़ा क्यों नहीं किया।

यह भी पढ़ें: रैपर-सिंगर बादशाह ने ‘टटीरी’ गाने को लेकर मांगी NCW से माफी, 50 लड़कियों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा