Samay Raina Alive: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से समय रैना लाइमलाइट से दूर थे और कोई भी नया कंटेंट नहीं अपलोड कर रहे थे। हालांकि समय इस दौरान लाइव शोज़ कर रहे थे। अब समय रैना लंबे समय बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कमबैक किया है। उन्होंने Samay Raina Alive नाम से एक वीडियो अपलोड किया, जिसे 24 घंटे के अंदर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए।
इस वीडियो में समय रैना हंसी की डोज़ देने के साथ कई जगह इमोशनल हो गए और अपने कठिन समय के बारे में खुलकर बोले। उन्होंने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान उन्हें नींद नहीं आती थी और उनकी मेंटल हेल्थ खराब थी। ये समय उनके परिवार के लिए भी बहुत मुश्किल भरा था।
वीडियो में समय अपनी कहानी को अपने चिर-परिचित अंदाज़ में पंचलाइन के रूप में पेश करते हैं। लेकिन कई जगह ऐसा लगता है कि कहानी को इस तरह रखा गया है कि गलती का बोझ कहीं और शिफ्ट हो जाए।
धुरंधर 2 का मनोविज्ञान: रहमान डकैत हो या उजैर बलोच, क्यों खलनायकों के लिए जागी लोगों की हमदर्दी
जहां समय अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं, वहीं रणवीर इलाहाबादिया का ज़िक्र आते ही उनका अंदाज़ बदल जाता है।
उन्होंने बताया कि सिर्फ एक जोक की वजह से किस तरह से उन्हें देशभर से बैकलैश, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और मीडिया ट्रायल झेलना पड़ा, और उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो गई थीं। मगर वो ये भूल गए कि रणवीर इलाहाबादिया भी उन्हीं मानसिक परिस्थितियों से गुजर रहे होंगे, जिनसे समय गुजर रहे थे।
समय ने अपने ऊपर आई मुसीबतों के बारे में बात की, जो बिल्कुल वैलिड हैं। लेकिन जब बात रणवीर की होती है, तो वो इनसेंसिटिव हो जाते हैं।
समय ने रणवीर के बारे में बात करते हुए कहा-
‘अ मॉन्क हू सोल्ड माय फेरारी…’
‘वेज खाने वाला नॉनवेज खाएगा तो उल्टियां ही करेगा…’
‘स्पिरिचुअलिटी की इमेज बनाई थी तो कूल नहीं बनना था…’
समय ने बताया कि रणवीर ने वही गंदा जोक 8 बार किया और कुछ और भी गंदी बातें कीं, जिन्हें समय ने वीडियो से हटा दिया।
आपने गौर किया होगा कि जब समय रैना ने कहा कि उन्होंने सोचा कि वो अंत तक रणवीर इलाहाबादिया के साथ खड़े रहेंगे, तो दर्शकों से जमकर तालियां बजीं।
लेकिन जैसे ही उन्होंने आगे कहा कि ‘मगर उसने जोक ही इतना गंदा किया था कि मैं घर में भी डिफेंड नहीं कर पाया’, पूरा नरेटिव अचानक बदल गया। इसी मोड़ पर समय को फिर से दर्शकों का सपोर्ट मिला और तालियों की गूंज और तेज हो गई।
जब भारती सिंह को समय रैना ने दिया अजीबोगरीब मशविरा, आशीष चंचलानी ने भी ली चुटकी
यहां एक दिलचस्प बात सामने आती है- अगर समय रैना खुलकर रणवीर इलाहाबादिया का सपोर्ट करते, तो संभव है कि उनके फैंस भी उसी दिशा में सोचते। लेकिन कॉमेडी में कही गई बातें, जोक्स और पंचलाइन सिर्फ हंसी तक सीमित नहीं रहतीं, वे लोगों की सोच को भी प्रभावित करती हैं।
शायद यही वजह है कि BeerBiceps के इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन में अब समय रैना की पंचलाइन्स भरी पड़ी हैं।
वीडियो भले ही देखने में मजेदार लगता हो, लेकिन इसके असर अलग कहानी बताते हैं। एक तरफ समय रैना की इमेज काफी हद तक क्लीन हो गई, वहीं दूसरी तरफ रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें और बढ़ गईं। अब उनके सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग हो रही है, लोग गालियां दे रहे हैं और समय के जोक्स को ही उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।
सवाल ये उठता है कि समय रैना ने केवल अपना पक्ष रखा है या नरेटिव को इस तरह से शेप किया कि ब्लेम किसी और पर शिफ्ट हो जाए और उनकी पर्सनल अकाउंटिबिलिटी कम दिखाई दे?
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी यूट्यूब वीडियो में व्यक्त किए गए व्यक्तिगत विचारों और दावों पर आधारित है। जनसत्ता इन दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर विषय है, यदि आप या आपका कोई परिचित तनाव या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहा है, तो कृपया किसी प्रमाणित विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लें। हम किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ट्रोलिंग या व्यक्तिगत टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं।
जरूरी जानकारी:
अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहा है, तो मदद लेना बहुत जरूरी है। भारत में कई मुफ्त हेल्पलाइन उपलब्ध हैं:
AASRA: 9820466726 (24×7)
Snehi: 9582208181 (10am–10pm)
Fortis Mental Health: 8376804102 (24×7)
Connecting NGO: 9922004305
Vandrevala Foundation: 18602662345 (24×7)
