‘रेस 3’ के दबंग सलमान खान को गूगल बता रहा Worst Bollywood Actor
Worst Bollywood Actor Salman Khan, Race 3 Box Office Collection: गूगल पर Worst Indian Actor या Worst Bollywood Actor लिख कर सर्च करेंगे तो गूगल का जवाब सलमान खान होगा।

शायद ही किसी को इस बात में शक हो कि सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। सलमान खान का जलवा इतना है कि उनकी लगभग हर फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो रही है। बॉलीवुड में आजकल सफलता का पैमाना है फिल्मों का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना। इस मामले में अगर कोई ऐक्टर सबसे आगे है तो वह सलमान खान ही हैं। सलमान अब तक 10 से ज्यादा ऐसी फिल्में दे चुके हैं जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी ‘रेस 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। लेकिन गूगल के मुताबिक सलमान सबसे खराब भारतीय एक्टर हैं। दरअसल अगर आप गूगल पर Worst Indian Actor या Worst Bollywood Actor लिख कर सर्च करेंगे तो गूगल का जवाब सलमान खान होगा। बॉक्स ऑफिस के दबंग सलमान खान को उनके स्टारडम के बावजूद गूगल उनको सबसे खराब ऐक्टर के मामले में पहले नंबर पर दिखा रहा है।

ऐसा क्यों हो रहा है फिलहाल इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन गूगल इससे पहले भी इस तरह के विवादों में रहा है जब उसने कई बड़ी शख्सियतों के बारे में इस तरह के अजीबोगरीब रिजल्ट्स दिए हैं। इससे पहले गूगल की एक और गलती तब सामने आई थी जब गूगल पर भारत का पहला प्रधानमंत्री सर्च करने पर नाम तो जवाहरलाल नेहरू का आ रहा था, लेकिन तस्वीर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिखा रहा था। सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि भारत के पहले वित्त मंत्री या रक्षा मंत्री भी सर्च करने पर तस्वीर तत्कालीन मंत्रियों का ही दिखा रहा था।
सबसे खराब एक्टर के तौर पर सलमान खान का नाम दिखाने के पीछे एक कारण यह हो सकता है कि बहुत से लोगों ने सलमान की तस्वीर, आर्टिकल या पोस्ट शेयर करते समय “Worst Bollywood Actor” कीवर्ड या टैग में लिखा होगा। ‘रेस 3’ भले कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है लेकिन इस फिल्म को भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। हो सकता है क्रिटिक्स ने ‘रेस 3’ के रिव्यू में “Worst Bollywood Actor” कीवर्ड या टैग का प्रयोग किया हो। इसी वजह से सर्च रिजल्ट में सलमान का नाम आ रहा है। हालांकि ये सिर्फ संभावना ही है, इस बात के कोई ठोस और पुख्ता कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।