हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ‘किंग’ शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर को उन्होंने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर शाहरुख के फैंस उनके बंगले मन्नत के बाहर जमा हुआ और अपने फेवरेट सितारे को प्यार भेजा।

शाहरुख खान के कई वीडियो और चाहनेवालों के प्यार भरे पोस्ट सोशल मीडिया पर सोमवार को छाए रहे। इसके अलावा फिल्मी सितारों ने भी किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। इसमें शाहरुख के बेस्ट फ्रेंड सलमान खान भी शामिल थे।

सलमान खान ने दी बधाई

सलमान खान ने शाहरुख की नई फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फनी कैप्शन लिखते हुए दोस्त को शुभकामनाएं दीं।

सलमान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख। हमेशा जवान रहो द किंग, यह मेरी दुआ है।’ सलमान की स्टोरी को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर शाहरुख खान ने जवाब दिया, ‘आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है सिर्फ इसलिए मेहनत की। लव यू भाई हमेशा।’

और पढ़ें: 3 दशकों से हिंदी सिनेमा के ‘किंग’ हैं शाहरुख खान, चार्म से फैंस संग बॉक्स ऑफिस पर भी चलाया जादू

भाईजान सलमान खान के अलावा जूही चावला ने भी शाहरुख खान को विश किया। उन्होंने खान संग कुछ नई-पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख। दोस्त, को-स्टार, बिजनेस पार्टनर और ऐसे शख्स जिनके साथ मैं इन सालों में हंसी हूं, जश्न मनाया है और यादें शेयर की हैं। दुनिया के किंग लेकिन जो लोग तुम्हें जानते हैं उनके लिए सबसे नम्र और दिलदार इंसान। हम सब, जय, जूही, जाह्नवी और अर्जुन की तरफ से तुम्हें बहुत सारा प्यार।’

फराह खान, शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, रैपर बादशाह, सोनम कपूर, बेटी सुहाना खान, अनन्या पांडे संग अन्य सितारों ने भी शाहरुख को जन्मदिन विश किया था।

और पढ़ें: ‘उनके घर में सोफा नहीं था’, आज 300 करोड़ के मन्नत के मालिक हैं शाहरुख खान, जानें उनकी अकूत दौलत

जन्मदिन की रात को शाहरुख खान अपने घर मन्नत के टेरेस पर नजर आए। सालों के परंपरा को एक बार फिर निभाते हुए उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा और बाहें फैलाकर अपना सिग्नेचर पोज किया।

शाहरुख अपनी फिल्म ‘किंग’ का प्रमोशन भी शुरू कर चुके हैं। इस पिक्चर का गाना ‘तू मिल जाए’, 2 नवंबर को आधी रात में रिलीज़ किया गया था। रिलीज के महज 24 घंटों के अंदर इस रोमांटिक गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिये हैं। सिर्फ यूट्यूब पर इसे 3.63 करोड़ से अधिक व्यूज़ और 4.3 लाख लाइक्स मिले हैं। ‘किंग’ का गाना सुनिए यहां…