सलमान खान और ऐश्वर्या राय कभी बॉलीवुड के चर्चित जोड़ों में से एक थे। मगर बाद में इनका रिश्ता और उनके बीच का विवाद बॉलीवुड की गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कई फिल्मों में ऐश्वर्या राय के साथ काम किया है। उन्होंने सलमान के साथ बिगड़े ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब दोनों का ब्रेकअप हो रहा था तो सलमान काफी निराश हो गए थे।
रेड एफएम पॉडकास्ट पर हिमानी शिवपुरी ने बताया था कि उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को करीब से देखा है। जब वह ऐश्वर्या के साथ काम कर रही थीं, तब सलमान अक्सर सेट पर आते-जाते रहते थे। ये वो वक्त था जब जब उनका और सलमान का रिश्ता काफी मजबूत था, इसलिए सलमान हर रात आते थे और सुबह चले जाते थे।
पजेसिव पार्टनर थे सलमान
हिमानी ने बताया कि सलमान, ऐश्वर्या को लेकर काफी पजेसिव थे और उनके सेट पर रोज आना इस बात का प्रमाण था। लेकिन जब उनके बीच रिश्ते बिगड़ने लगे, तो सलमान, ऐश्वर्या से नाराज हो गए और हिमानी ने यह सब देखा।
यह भी पढ़ें: ‘दो भाइयों के बीच वॉर’, संदीप रेड्डी वांगा ने बताया 2027 में होगी Animal Park की शूटिंग, बताई टाइटल के पीछे की वजह
हिमानी शिवपुरी ने खुलासा किया कि जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में कुछ दिक्कतें चल रही थीं, तब उन्होंने सलमान की झुंझलाहट देखी। जब ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ रोहन सिप्पी की एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब सलमान अचानक वहां पहुंच गए और वो झुंझला रहे थे। सलमान की कही बातों को याद करते हुए हिमानी ने कहा, “क्या है? इसको समझाओ। वहीदा रहमान को देखे। अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है। मैं उससे कहती थी कि शांत हो जाओ, चुप रहो।”
यह भी पढ़ें: ‘मुझे अकेला छोड़ दो’, दिशा पाटनी संग चेहरा रिवील होना तलविंदर को नहीं आया पसंद
सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने संजय लीला भंसाली की मशहूर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर सलमान और ऐश्वर्या का ऑन-स्क्रीन रोमांस ऑफ-स्क्रीन प्यार में बदल गया था। दोनों ने कभी एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इतजार करने से परहेज नहीं किया। मगर कुछ ही साल में दोनों के रास्ते अलग हो गए। बाद में सलमान पर गई गंभीर आरोप भी लगे। ऐश्वर्या ने सलमान के बारे में बताया था कि वो रात को उन्हें बार-बार कॉल करते थे और गालियां देते थे।
