बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

तीनों दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया, जिसने दर्शकों में पहले ही उत्साह की लहर पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि यह हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होगी, जिसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी।

फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे, जो साउथ सिनेमा के सफलतम निर्देशकों में गिने जाते हैं। उनके करियर की शुरुआत प्रभास स्टारर ‘मुन्ना’ से हुई थी और इसके बाद उन्होंने ‘ब्रिंदावनम’, ‘येवादु’, ‘महार्षि’ और विजय की फिल्म ‘वारिसु’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया।

कौन है ‘सैयारा’ अभिनेत्री अनीत की बहन रीत पड्डा, ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने के बाद डिलीट किया इंस्टाग्राम

खास बात यह है कि ‘महार्षि’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। सलमान खान के साथ उनका यह पहला सहयोग इसलिए भी खास माना जा रहा है।

फिल्म का निर्माण दिल राजू अपने बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत करेंगे। दिल राजू ने अब तक 60 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं और उनकी फिल्मों में हमेशा बड़े पैमाने का मनोरंजन, मजबूत कहानी और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलता है।

उन्हें ‘महार्षि’ और ‘शतमानम भवति’ जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू पहले भी पांच फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें से अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।

सलमान खान ने पिछले तीन दशकों में ‘दबंग’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘किक’, ‘रेडी’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है।

अब वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू के साथ सलमान क्या नया धमाका करने वाले हैं ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, मगर फैंस इस खबर से उत्साहित हैं।

‘रणवीर को गूगल मैप की जरूरत नहीं पड़ेगी’, कराची के लोगों ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद की पाकिस्तान के रूट डिटेलिंग की तारीफ