बॉलीवुड के दमदार एक्टर सलमान खान अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। साल 2025 में उनकी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका नहीं कर पाई, लेकिन फिर भी मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। खैर, सलमान के स्डारडम के हिसाब से इस कमाई को बेहतर नहीं माना जा सकता है। इन दिनों फैंस के पसंदीदा अभिनेता बैटल ऑफ गलवान मूवी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर और पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस बीच सलमान ने टीजर पर खड़े हुए सवाल पर हेटर्स को करारा जवाब दिया है।

सलमान खान टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर राज करते हैं। खास बात है कि उनका नाम उन चुनिंदा अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो हेटर्स को मजाकिया अंदाज में जवाब देने में चूकते नहीं हैं। आइए जानते हैं कि बैटल ऑफ गलवान में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन पर खड़े किए गए सवालों पर भाईजान का क्या कछ कहना है?

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में सलमान खान की टीम भी खेल रही है। 30 जनवरी को हुए मैच में सलमान अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के साथ बातचीत की, और दोनों के बीच हुई चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मोहम्मद कैफ ने हंसते हुए सलमान से गुजारिश करते हुए कहा, आपने जिस तरह बैटल ऑफ गलवान फिल्म के टीजर में अपने हाथ में लकड़ी पकड़ी है, ठीक उसी तरह क्रिकेट का बैट पकड़कर दिखा दें। इसके बाद सलमान ने ऐसा कर दिया।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद OTT पर छाई ये क्राइम थ्रिलर, अचानक ट्रेंडिंग में एंट्री; कहानी कर देगी रोंगटे खड़े

सलमान ने पोज देने के दौरान यह कह दिया कि पहले ऐस देखा और फिर ऐसे। अब कुछ लोगों को लगता है कि ये रोमांटिक लुक है। कर्नल हूं भईया। ये एक कर्नल का लुक है, जिसका काम अपने टीम के जवानों को हौसला देना है। सोशल मीडिया पर सलमान की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, और लोग इसे फिल्म के टीजर पर हेटर्स के लिए सलमान का करारा जवाब समझ रहे हैं।