बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर और आमिर खान प्रोडक्शन्स की 25वीं सालगिरह के मौके पर एक बड़ा सेलिब्रेशन हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे इस इवेंट का हिस्सा बनें। इस इवेंट से आमिर खान के बेटे और सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक्टर के सिक्योरिटी गार्ड ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान को उनसे दूर करते हुए पीछे की तरफ धकेल दिया। यहां सिक्योरिटी से उन्हें पहचानने में गलती हुई। जिसके बाद उन्होंने सलमान खान के पास जुनैद खान को नहीं जाने दिया।
यह भी पढ़ें- ‘जब तक मैं जिंदा हूं, कृष्णा सफल रहेगा’, सुनीता आहूजा ने बताया किसे देंगी अपनी प्रॉपर्टी, बेटा या बेटी नहीं बल्कि…
सलमान खान का नया डैशिंग लुक
सभी लोग इस इवेंट में सलमान खान को तब देखते रह गए जब सलमान ने एक अलग और युनीक स्टाइल में वहां एंट्री मारी। सलमान का यहां बाल्ड लुक देखने मिला। ऑल ब्लैक लुक में एक्टर ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींची।
इसी दौरान जब सलमान खान इवेंट से बाहर निकल रहे थे। आमिर खान के बेटे जुनैद खान उनसे मिलने के लिए पास आते है लेकिन भाईजान की तगड़ी सिक्योरिटी उन्हें सलमान से दूर कर देती है। यहां सिक्योरिटी उन्हें पहचानने में चूक जाती है। इस वाकया का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा।
इस दौरान जैसे ही सलमान खान की नजर जुनैद पर पड़ती है तो वो तुरंत गार्ड को पीछे कर जुनैद को गले लगा लेते हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। पिछले साल फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ था।
सलमान खान की टाइट सिक्योरिटी के बीच जब जुनैद ने उनसे मिलने की कोशिश की थी तो गार्ड्स ने उन्हें दूर कर दिया था। उस समय सलमान खान की नजर भी जुनैद पर नहीं पड़ी थी और एक्टर जुनैद खान से बिना मिले आगे बढ़ गए थे।
कमाल बात ये है कि आमिर खान के दोनों ही बच्चे फिल्मी जगत की चकाचौंध में काफी सादगी पसंद लोग हैं। इस इवेंट में भी आमिर खान की बेटी और बेटे को उसी अंदाज में देखा गया। स्टार किड होने के बावजूद जुनैद खान अपनी सादगी और डाउन-टू-अर्थ अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। वो अक्सर बिना किसी दिखावे और साधारण कपड़ों में नजर आते हैं।
जुनैद खान हाल ही में साई पल्लवी के साथ फिल्म एक दिन में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
