बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्ष में तैनात पुलिसकर्मी की उनके घर के बाहर मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया, 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल गणेश रयाते अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।
यह भी पढ़ें- पत्नी संगीता संग विजय के रिश्ते की होगी नई शुरुआत? वापस ली तलाक की अर्जी
7 अगस्त शाम करीब 6 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत भाभा अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गणेश रयाते मुंबई पुलिस की LA-4 यूनिट में तैनात थे। वह पहले भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे और सेना से रिटायर होने के बाद मुंबई पुलिस में शामिल हुए थे।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल गणेश की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, कॉन्स्टेबल गणेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।
इस बात की जानकारी मीडिया एजेंसी आईएएनएस ने दी। साल 2023 में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया था। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। उनके साथ 11 जवान हमेशा साथ रहते हैं।
साल 2024 अप्रैल में एक्टर के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। इन सब वजहों के चलते सलमान के घर के बाहर सुरक्षा को और कड़ा किया गया था। हालांकि बाद में जांच में पता चला था कि वह फायरिंग सलमान को डराने के लिए थी।
यह भी पढ़ें- रामायण के वनवास सीन के लिए रणबीर कपूर ने किए कड़े संघर्ष, बिना चप्पल के शूटिंग करने पर खुद किया बड़ा खुलासा
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और हमला करवाने का सिलसिला उनके काले हिरण केस से जुड़ा हुआ है। बिश्नोई गैंग ने ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार मामले में कथित तौर पर शामिल होने के लिए सलमान को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है।
सलमान ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें इस तरह की धमकियों से डर नहीं लगता है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और देखभाल भगवान पर छोड़ दी है।
