सलमान खान और नयनतारा ने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू की अपकमिंग एक्शन फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है। बड़े बजट की इस फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

फिल्म को अभी SVC63 कहा जा रहा है। फिल्म की शुरुआत पारंपरिक मुहूर्त के साथ हुई है। इसके बाद टीम ने मुंबई में बने एक भव्य सेट पर लंबा शूटिंग शेड्यूल शुरू किया है, जहां मुख्य एक्शन सीन और अहम हिस्सों की शूटिंग की जा रही है।

यह फिल्म पहली बार सलमान खान और नयनतारा को साथ लेकर आ रही है, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह है। बताया जा रहा है कि दोनों ही लीड कलाकारों को इसमें दमदार और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड किरदार दिए गए हैं।

फरहान अख्तर को 10 करोड़ रुपये लौटाएंगे ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह, जानें पूरा मामला

बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल कहानी का भी मिश्रण देखने को मिलेगा। दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को 2027 में भव्य तरीके से सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, और अभी से इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।

‘ऐसे प्यार को भूल जाओ’, आंखों में आंसू लिए पवन सिंह की पत्नी ने शेयर किया वीडियो, लोगों को नजर आया उनका दर्द