बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर अचानक चर्चा तब बढ़ गई जब उन्हें एक इवेंट में काफी बदला हुआ देखा गया। करीब 30 साल से फिल्म बिजनेस में सलमान ने अपनी कमाल परफॉर्मेंसेस के साथ फैंस को काफी एंटरटेन किया है। एक्टर पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से अपनी फिटनेस और युवा अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ से जुड़ी 5 अहम बातें, रणबीर, साई समेत मेकर्स ने सभी किरदार किए रिवील, सनी देओल के स्टेज पर निकले आसूं

सलमान खान के फैंस अक्सर कहते रहे हैं कि बढ़ती उम्र का असर उन पर दिखाई ही नहीं देता लेकिन उनका हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें एक्टर काफी बदले अंदाज में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल हो रहे हैं और फैंस उन पर एक्टर की तबीयत पर सवाल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सलमान खान स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) के उद्घाटन कार्यक्रम में नजर आए। इस दौरान सलमान ने लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं और मुस्कुराते हुए उनसे मुलाकात की।

हालांकि, वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी थकी हुई और बदली हुई मौजूदगी को लेकर चिंता जताई और उनकी सेहत को लेकर सवाल उठाने लगे।

एक्टर ने यहां सिर पर कैप, हल्के ब्राउन रंग की शर्ट और जीन्स पहनी हुई थी लेकिन एक्टर के चेहरे पर थकान और उम्र का तकाजा साफ दिख रहा था। हालांकि वह सभी से हंसते हुए मिल रहे थे लेकिन फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता होने लगी।

एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए सवाल किया- “सलमान खान को आखिर क्या हो गया है? पहले तो मुझे लगा कि ये वो नहीं हैं, लेकिन जब शेरा को देखा तब यकीन हुआ कि ये सलमान ही हैं। वह अब बिल्कुल धर्मेंद्र की तरह उम्रदराज नजर आने लगे हैं।”

यह भी पढ़ें- सिंगर तनिष्क बागची का दावा, ‘सैयारा’ के लिए अब तक नहीं मिली 8 लाख रुपये की रॉयल्टी, बाद में पोस्ट किया डिलीट

दूसरे ने लिखा- वो 60 साल के हैं तो इस तरह दिखने में क्या बुराई है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ने लिखा, “वो बीमार लग रहे हैं, भगवान उन्हें स्वस्थ रखें।” वहीं दूसरे ने कहा, “मुझे लगता है उनकी तबीयत ठीक नहीं है।” एक अन्य फैन ने चिंता जताते हुए पूछा, “मेरे किंग को आखिर क्या हो गया?”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में दिखाई देंगे। ये फिल्म लंबे समय से रिलीज के लिए अटकी हुई है, पहले फिल्म के नाम को लेकर विवाद बना हुआ था, जिस वजह से फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ किया गया।