सलमान खान ने अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसका नाम ‘बींग सलमान खान’ है। इस चैनल के जरिए फैंस को सलमान के बारे में और भी बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा। एक्टर ने 10 अक्टूबर को आधी रात एक पोस्ट करते हुए बताया कि उनके चैनल पर किस तरह का कंटेंट देखने मिलेगा।

अपने चैनल पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। इनमें वह मजेदार अंदाज में एक्टिंग, बॉडी लैंग्वेज और अपने खास स्टाइल के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। सलमान ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को अपने इस नए डिजिटल सफर की शुरुआत की।

सलमान ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल

शानदार फिल्मों में काम करने के बाद अब सलमान खान यूट्यूब पर अपने फैंस से जुड़ते नजर आएंगे। सलमान खान ने देर रात एक पोस्ट करते हुए अपनी एक फोटो को शेयर किया। एक्टर ने पोस्ट के साथ अपने फैंस को अपने चैनल के कंटेंट के बारे में भी बताया।

यह भी पढ़ें- 39 साल बाद अनिल कपूर ने पहना ‘मिस्टर इंडिया’ का आउटफिट, चोर बाजार से जुड़ा है जैकेट का किस्सा

देर रात पोस्ट में बताया कंटेंट से जुड़ा अपडेट

उन्होंने लिखा, ‘मेरा यूट्यूब चैनल देखने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं समझता हूं कि अभी शायद यह कंटेंट आपके लिए नहीं है, लेकिन आप यह भी समझते हैं कि यह आपके नन्हे-मुन्नों के लिए है। तो चलिए, देखते हैं कि यह सफर कैसा रहता है। थोड़ी-सी मस्ती, ढेर सारा प्यार, परिवार का साथ और साथ ही बच्चों के लिए जरूरी शिक्षा भी तो होनी चाहिए, है ना?’

इससे पहले 9 अक्टूबर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने नए यूट्यूब चैनल का लिंक शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘शुरू से शुरू करते हैं। मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। यहां A से Z तक सब कुछ मिलेगा।’ सलमान के इस नए चैनल को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चैनल पर अब तक 36.3 हजार लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ की ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री, 9 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने, जानिए गानों की लिस्ट और कैटेगरी के नाम

अब सलमान खान बाकी कई ए-लिस्टर्स सेलेब्स की तरह अपने फैंस के साथ यूट्यूब के जरिए जुड़ेंगे। एक्टर से पहले वरुण धवन, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कई बॉलीवुड सितारे यूट्यूब के जरिए अपने फैंस से जुड़ रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी अपडेट के लिए जानने के लिए यहां क्लिक करें…