Chetak Screen Awards 2026 मुंबई में 5 अप्रैल को आयोजित होगा। उससे पहले हम आपको स्क्रीन अवॉर्ड्स के उन पलों की यादों को ताजा कर रहे हैं, जो काफी पॉपुलर हुए थे। ऐसा ही एक यादगार पल था स्क्रीन अवॉर्ड्स 2017 का। जब करण जौहर स्टेज पर शाहरुख खान को लाना चाहते थे मगर उन्हें सलमान खान का सामना करना पड़ा।
2017 के स्क्रीन अवॉर्ड्स सलमान खान, शाहरुख खान और करण जौहर ने होस्ट किए थे। जब करण जौहर ने मंच संभाला, तो उन्होंने कहा, ”आज हम इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती के जज़्बे का जश्न मना रहे हैं। और जब भी मैं दोस्ती के बारे में सोचता हूं, सबसे पहले मेरे दिमाग में एक नाम आता है जिसे आप सभी अच्छी तरह जानते हैं… शाहरुख खान।”
लेकिन शाहरुख मंच पर नहीं आए। करण ने मजाक में कहा, “शायद उन्होंने मुझे सुना नहीं। आइए एक बार फिर स्वागत करें- किंग खान शाहरुख खान का!”
तभी करण जौहर मंच छोड़कर ग्रीन रूम में गए, जहां उन्होंने ‘SRK’ का नाम टैग देखा और अंदर सलमान खान खड़े थे। करण बोले, ”अरे, आप यहां हैं! भाई, कैसे हो?”
पार्टनर नहीं चाहिए: सोराब बेदी संग रिलेशनशिप की खबरों से मलाइका अरोड़ा ने किया इनकार
सलमान ने करण से मस्ती करते हुए कहा, ”स्वागत नहीं करोगे हमारा?” और आगे उन्होंने करण की तारीफ़ करते हुए कहा, ”करण जौहर… क्या-क्या नहीं करते आप! डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, होस्ट, जज, फैशन डिज़ाइनर… अभिनेता करण जौहर।” करण ने झट से कहा, ”ऐसा मत कहो।”
इसके बाद सलमान ने करण पर हंसते हुए आरोप लगाया, ”यह क्या पक्षपात है? आपकी पहली फिल्म में शाहरुख खान, Koffee with Karan के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और यहां भी- पहले शाहरुख! ये कैसे संभव है?”
सलमान ने मजाक में कहा कि उनका कमिटमेंट फोबिया है, लेकिन एक बार जब वे कमिटमेंट कर लेते हैं, तो खुद की भी नहीं सुनते। उन्होंने करण से कहा कि इस शो में पहले वह मंच पर जाएंगे, शाहरुख बाद में।
आखिर में, सलमान खान, करण जौहर की मदद से जैकेट पहनते हैं और स्टेज पर आ जाते हैं।
