बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीएम साई प्रसाद और उनकी पत्नी रुक्मिणी चौधरी को होस्ट किया। साई ने खुद सलमान के साथ मुंबई में उनके घर पर हुई इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। BJYM भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा शाखा है।
साई ने सलमान का कहा धन्यवाद
वीडियो में सलमान खान को साई के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वो कपल के साथ तस्वीरें खिंचवाते भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर साई और रुक्मिणी ने सलमान को आभार के प्रतीक के रूप में गुलदस्ता भी दिया।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए साई ने लिखा, ‘शानदार बातचीत और दिल से की गई मेहमाननवाजी से भरी एक यादगार शाम। मेरे और मेरी पत्नी के लिए अपने घर पर डिनर होस्ट करने के लिए धन्यवाद सलमान खान भाई। आपकी गर्मजोशी और सादगी से सच में दिल छू गया।’ ये क्लिप जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसपर यूजर्स ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं।
सलमान खान की मातृभूमि पर अपडेट
सलमान खान फिलहाल अपनी वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। शुरू में ‘बैटल ऑफ गलवान’ टाइटल के साथ अनाउंस हुई ‘मातृभूमि’ लंबे वक्त से विवादों में घिरी हुई है। इसके चलते पिक्चर की रिलीज में काफी देरी हुई है।
2020-21 के भारत-चीन सीमा संघर्षों पर आधारित ‘मातृभूमि’ को कथित तौर पर सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। पिक्चर की ओरिजिनल कहानी और भारत-चीन संघर्ष के सीन्स में अहम बदलाव किए गए हैं। वॉर फिल्म अब सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंजूरी का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची कैंची धाम, आरती में लिया हिस्सा, 400 का आंकड़ा पार कर चुकी है फिल्म
सलमान खान, इन दिनों ‘बिग बॉस’ सीजन 20 को होस्ट करने में बिजी हैं। हाल के वीकेंड का वार एपिसोड में उन्होंने याद किया था कि कैसे उन्होंने हिट टेलीविजन गेम शो ‘दस का दम’ को होस्ट करने का मौका लगभग ठुकरा दिया था, क्योंकि वह एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। हालांकि उनके पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान ने उन्हें शो करने की सलाह दी थी।
