Salman Khan Snake Rescue: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक सांप के मिलने की खबर ने हलचल मचा दी। सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर की बिल्डिंग के नीचे सांप दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे स्नेक हैंडलर की सांप के साथ तस्वीरें दिखाई दी। साथ में पुलिस कर्मी भी नजर आए। बताते है आपको पूरा मामला।
सलमान के घर मिला सांप
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे एक सांप नजर आया। सांप के मिलने की खबर सुनते ही सिक्योरिटी गार्ड ने सभी को अलर्ट किया और तुरंत स्नेक हैंडलर को बुलवाया गया। थोड़ी ही देर में मुंबई पुलिस भी वहां मौके पर पहुंच गई। अच्छी बात ये रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्नेक हैंडलर ने बड़ी ही सावधानी से सांप को पकड़कर हालात को संभाला।
गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे सांप मिलने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि सांप को सावधानी से पकड़कर हैंडलर ने सुरक्षित अपने बैग में रखा। जिस तरह से सांप को पकड़ा गया है उससे मालूम होता है कि सांप ज्यादा जहरीला नहीं था। तुरंत हालातों को संभालने की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। खबर के सामने आते ही इसकी तस्वीरें हर जगह नजर आने लगीं। स्नेक हैंडलर के हाथों में लिपटे सांप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग स्नेक हैंडलर की काफी तारीफ कर रहे है। इस बारे में सलमान खान का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें –‘जब अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे’, अमजद खान की मौत के 35 साल बाद बेटे ने सुनाई दर्दनाक कहानी
‘दबंग’ एक्टर का अकेलेपन वाला पोस्ट
हाल ही में सलमान खान अपने एक पोस्ट की वजह से खबरों में आ गए थे। अभिनेता ने अपनी एक शर्टलेस फोटो को शेयर करते हुए अकेलेपन की तरफ इशारा किया था। जिसके बाद फैंस उनकी चिंता करने लगे थे। खबर के तूल पकड़ने पर अभिनेता ने इस पर सफाई दी और एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि ‘सब ठीक है। मैं अपनी बात नही कर रहा था। मेरे पास दोस्त है, मेरे फैंस का प्यार है, परिवार है। कभी कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं। ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मेरी मम्मी परेशान हो गई।’
यह भी पढ़ें –पेशावर में दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों के ढहने की नौबत, राष्ट्रीय धरोहर घोषित लेकिन रखरखाव नहीं
सलमान खान का वर्कफ्रंट
एक बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले है। फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। ये फिल्म 2020 में भारत-चीन के बीच लड़ाई पर आधारित है। हाल ही में दबंग एक्टर रितेश देशमुख की बनाई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में वह नजर आए थे।
