जानें, सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया को उनके नजदीकी फ्रेंड्स ने दिया कौनसा नाम ?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूलिया के बर्थडे पर सलमान ने ग्रैंड पार्टी भी दी थी।
सलमान खान की मूवी सुल्तान में जब उनके फ्रेंड्स उनकी लेडीलव आरफा(अनुष्का शर्मा) को भाभी बोलते हैं तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। लेकिन सलमान की रियल लाइफ में ऐसा नहीं है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के नजदीकी दोस्तों यूलिया वंतूर को ‘भाभी’ कहकर बुलाते हैं। बता दें, सलमान खान कथित तौर पर रोमानिया की मॉडल यूलिया को डेट कर रहे हैं। हालही में कुछ खबरें यह भी आई थीं कि सलमान जल्द ही यूलिया से शादी करने वाले हैं। हालांकि, शादी के बारे में यूलिया ने खंडन किया था। यूलिया ने लिखा था वे अभी सादी नहीं करने जा रही हैं।
हालांकि, सलमान और यूलिया दोनों ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला। लेकिन दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूलिया के बर्थडे पर सलमान ने ग्रैंड पार्टी भी दी थी। जिसमें सलमान और यूलिया के नजदीकी दोस्तों ने शिरकत किया था। इसके अलावा यूलिया सलमान के परिवार के लोगों के साथ भी कई बार देखी गई हैं।
इसके अलावा सलमान और यूलिया प्रीति जिंटा और जीन गुडएनफ की शादी की पार्टी में भी एक साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों मीडिया के सामने आने से बचते रहे हैं। मीडिया में शादी के सवाल पर सलमान हमेशा से किनारा करते आए हैं।
Read Also: सलमान खान ने दी गर्लफ्रेंड यूलिया के बर्थ-डे पर पार्टी, देखें PHOTOS




Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App