सलमान खान इस समय फिर चर्चा में आ गए हैं और इसके पीछे का कारण है उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली। सोमी ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि एक्टर ने उन्हें इंडस्ट्री में ब्लैकलिस्ट कराया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सोमी अली ने सलमान खान के खिलाफ किसी ऐसी बात का खुलासा किया हो।

इस बार एक्ट्रेस ने उन पर उनका करियर खराब करने के आरोप लगाए हैं। जहां एक तरफ इंडस्ट्री के लोग सलमान खान को एक मसीहा बताते हैं तो वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अब तक उन पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में नाइट शिफ्ट में एक्शन शूट कर रहीं दीपिका, कभी 8 घंटे शिफ्ट को लेकर उठाई थी आवाज

सोमी अली ने निधि वासंदानी के साथ बातचीत में उन्होंने सलमान खान से जुड़ी कई बातों पर बात की। सोमी अली का दावा है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्लैकलिस्ट कराया गया, उनके बारे में गलत बातें फैलाई गईं और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

सोमी अली ने यह भी आरोप लगाया कि उनके कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स, इंटरव्यू और यहां तक कि उनकी किताब की लॉन्चिंग में भी बाधाएं डाली गईं। उन्होंने कहा कि सलमान खान से जुड़े लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। भावुक होकर सोमी ने कहा, “कृपया अब मेरा पीछा छोड़ दीजिए और मुझे अपनी जिंदगी जीने दीजिए।”

हालांकि, ये सभी दावे और आरोप सोमी अली की ओर से लगाए गए हैं। सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आया है। सोमी अली अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने सलमान खान की लॉरेंस बिश्नोई से तुलना करते हुए लॉरेंस को एक बेहतर इंसान बताया था।

यह भी पढ़ें- ‘अगर नुकसान होता है, तो दोगुना फायदा भी वही कराते हैं’, सलमान खान के बारे में परेश रावल का खुलासा

सलमान खान और सोमी अली का ब्रेकअप साल 1990 के अंत में हो गया था। सोमी ने अपना रिश्ता टूटने के पीछे कई कारण बताए थे। उसमें से मुख्य कारण चीटिंग था, इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान पर मानसिक और शारीरिक दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया था। बता दें कि सलमान खान से अलग होने के बाद सोमी अली अमेरिका चली गईं थीं लेकिन अपने किसी ना किसी विवादित बयान के कारण वह चर्चा में बनी रहती हैं।