Salman Khan to Host Bigg Boss OTT 2: सलमान खान पिछले काफी दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन (Bigg Boss OTT 2) को लेकर चर्चा में थे। लोग कयास लगा रहे थे कि इस बार करण जौहर नहीं बल्कि खुद ‘भाईजान’ ही इसे होस्ट करने वाले हैं। अब ऐसे में एक्टर ने खुद ही इसे लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खुद जरूरी जानकारी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी इस वीडियो को आधिकारिक रूप से शेयर नहीं किया गया है। आइए बताते हैं कि एक्टर उसमें क्या बता रहे हैं?
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘क्रिकेट के बाद क्या देखें ये है डिलेमा। एंटरटेनमेंट है 24 घंटे सिर्फ जियो सिनेमा पर। मैं लेकर आ रहा हूं बिग बॉस ओटीटी। तो देखता जाए इंडिया।’ इसके बाद अंत में स्क्रीन पर बिग बॉस लिखकर आ जाता है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद बिग बॉस और सलमान फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक्टर ने खुद की होस्टिंग के साथ-साथ ये भी क्लियर कर दिया कि इस बार आप इसे वूट पर नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
किसने किया था पहला सीजन होस्ट?
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन पिछले साल यानी कि 2022 में आया था। कोरोना काल के बाद से इसकी शुरुआत हुई है। इस शो को पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। कुछ लोगों ने उनकी शो की होस्टिंग को पसंद किया था तो कुछ लोगों ने सलमान के आगे इसे फीका बताया था। हालांकि, भाईजान की तरह ही करण ने भी कई कंटेस्टेंट की शो में क्लास लगाई थी। इसके पहले सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। ऐसे में देखना ये होगा कि इस बार यानी की इसके सीजन 2 को लोग कैसा रिस्पांस देते हैं और इसके कंटेस्टेंट दर्शकों पर अपना जादू चला पाते हैं या नहीं।