रील गाथा: मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां जांच में मामूली ब्रेन हैमरेज की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उनकी डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की है। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सलीम के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सलीम खान का हिंदी सिनेमा के इतिहास में बड़ा योगदान रहा है, साथ ही अमिताभ बच्चन को स्टारडम दिलवाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

Salim Khan Health LIVE Updates

बॉलीवुड इतिहास की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘शोले’ (1975) के पीछे सलीम खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा छुपा है। कहा जाता है कि उस दौर में जब अमिताभ बच्चन का करियर संघर्ष के दौर से गुजर रहा था, तभी उनकी किस्मत बदलने वाला मौका सलीम ने उन्हें दिया था।

अमिताभ को सलीम ने दिलाई थी ‘शोले’

मशहूर राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की कहानियां उस समय इंडस्ट्री में धूम मचा रही थीं। बताया जाता है कि जब ‘शोले’ के लिए जय के किरदार पर चर्चा हो रही थी, तब सलीम खान को लगा कि यह रोल अमिताभ बच्चन ही निभा सकते हैं। उस वक्त अमिताभ तेज बुखार से जूझ रहे थे, लेकिन मौका हाथ से न निकल जाए, इसलिए सलीम खान उन्हें सीधे रमेश सिप्पी के घर ले गए।

यह भी पढ़ें: ‘सलीम खान मेरे पिता जैसे’, कभी सलमान के परिवार संग गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहती थीं सोमी अली

कोमल नहाटा को दिए इंटरव्यू में खुद सलीम ने इस पूरे किस्से के बारे में बताया था। रमेश सिप्पी से मुलाकात के बाद बात आगे बढ़ी और आखिरकार अमिताभ बच्चन को ‘जय’ का किरदार मिल गया। फिल्म रिलीज हुई तो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि को भी मजबूती मिली।

जब अमिताभ से खफा हुए सलीम

‘शोले’ ने भारतीय सिनेमा की दिशा ही बदल दी। डायलॉग, एक्शन, म्यूजिक और किरदार आज भी लोगों की जुबान पर हैं और इसी फिल्म ने अमिताभ बच्चन को उस ऊंचाई तक पहुंचाया, जहां से उनका स्टारडम दशकों तक कायम रहा। हालांकि बिग बी की एक बात ने सलीम के साथ-साथ जावेद को भी नाराज कर दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…