Salim Khan News Update: मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सलमान खान के पिता को मंगलवार की सुबह अस्पताल लाया गया, माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद उनकी डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई और सेफ्टी के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि सलीम खान को मंगलावर की सुबह 8.30 बजे हैमरेज के बाद अस्पताल लाया गया।

अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने कहा, “उनकी एंजियोग्राफी हो चुकी है और अब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।”

सलमान खान और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल जाते नजर आए। संजय दत्त और जावेद अख्तर भी सलीम को देखने अस्पताल पहुंचे।

सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे मशहूर और प्रभावशाली स्क्रीनराइटर्स में से एक हैं। सलीम-जावेद की जोड़ी ने 1970-80 में हिंदी सिनेमा में कई यादगार और शानदार फिल्में लिखीं और बॉलीवुड का रुख बदल दिया।

सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘ज़ंजीर’ और ‘त्रिशूल’ जैसी बेहतरीन फिल्मों की पटकथा लिखी है।

Live Updates
14:32 (IST) 19 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: लीलावती अस्पताल पहुंचे जावेद अख्तर

सलीम खान से मिलने जावेद अख्तर मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया, जिसमें वह अस्पताल के बाहर दिखाई दिए।

09:59 (IST) 19 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सुभाष घई ने सलीम खान के लिए प्रार्थना

एएनआई से बात करते हुए सलीम खान ने कहा, "सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं आज से नहीं 30-40 साल से हैं। सलमान तो बाद में आया जिसने मेरी पिक्चर में काम किया। सबसे पहले सलीम साहब थे जिनकी मैं नहीं पूरी इंडस्ट्री में इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और लंबी हो क्योंकि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं।"

09:56 (IST) 19 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: अनिल शर्मा ने की सलीम खान के जल्द ठीक होने की प्रार्थना

फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने प्रसिद्ध पटकथा लेखक, अभिनेता और निर्माता सलीम खान के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और उनके जल्द ठीक स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सलीम खान साहब की सेहत के बारे में सुनकर चिंता हुई। दुआ करता हूं कि वो जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो कर घर लौट आएं। उनका कलम हमारे सिनेमा की पहचान है। भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें।"

08:36 (IST) 19 Feb 2026

जब टूट गई थी सलीम-जावेद की जोड़ी, चार साल तक सलमान खान के पिता को नहीं मिला था काम

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने लंबे समय तक साथ मिलकर इंडस्ट्री के लिए काम किया और एक के बाद एक हिट फिल्में दी। हालांकि, एक समय ऐसा आया जब यह जोड़ी टूट गई। ...यहां पढ़ें
07:15 (IST) 19 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचीं संगीता बिजलानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी स्क्रीनराइटर सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें लीलावती अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा गया।

21:08 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलमान खान के परिवार के साथ खड़े हैं राहुल रॉय

आशिकी के अभिनेता राहुल रॉय अपने पुराने दोस्त सलमान खान के प्रति समर्थन जताते हुए सलीम खान का हालचाल जानने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। ऐसे समय में जब इंडस्ट्री के कई लोग उनसे मिलने नहीं गए, राहुल की इस यात्रा ने बॉलीवुड में सच्ची दोस्ती और वफादारी को उजागर किया। अन्य लोगों के अस्पताल न जाने की खबरों के बीच राहुल का यह कदम सबसे अलग था, जिससे यह साबित होता है कि फिल्म जगत में कुछ रिश्ते आज भी सच्चे हैं।

20:22 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम को मिलने अस्पताल पहुंचीं हेलेन

सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन, उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद लगातार दूसरे दिन लीलावती अस्पताल में उनसे मिलने गईं। उनके साथ कुछ समय बिताने के बाद, उन्होंने आराम करने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी ली, जिससे उनके स्वास्थ्य लाभ के दौरान उनकी देखभाल और समर्थन का पता चलता है। इस कठिन समय में खान परिवार के लिए उनकी उपस्थिति एक सुकून का स्रोत रही है।

19:04 (IST) 18 Feb 2026
Salim Khan Health Live News Update: बेटे को लेकर पिता से मिलने पहुंचे सोहेल खान

सलीम खान से मिलने के बाद निर्वान खान और सोहेल खान को लीलावती अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। उनकी मुलाकात परिवार की निरंतर उपस्थिति और समर्थन को दर्शाती है। खान परिवार इस भावनात्मक दौर में एक साथ खड़ा है।

19:03 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान से मिलने पहुंचे आर्यन खान

आर्यन खान सलीम खान से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस मुलाकात से फिल्म जगत के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध और चिंता झलकती है। सलीम खान के स्वास्थ्य लाभ के दौरान परिवार के सदस्य और शुभचिंतक उनके साथ खड़े हैं।

16:23 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान से मिलने पहुंचीं यूलिया वंतूर

सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर भी सलीम खान को देखने के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचीं।

16:22 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: उर्वशी रौतेला ने सलीम खान की जल्द ठीक होने के लिए की दुआ

उर्वशी रौतेला ने कहा कि वो भारत में नहीं थीं इसलिए उन्हें सलीम खान की तबीयत के बारे में नहीं पता चल पाया। मैं उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करती हूं।

14:03 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान की हुई डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी देते हुए कहा, “उन पर जो DSA प्रक्रिया (Digital Subtraction Angiography) की गई, उसे सर्जरी नहीं माना जाता। वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और ICU में हैं। लेकिन वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, इसलिए सुरक्षा के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी उम्र के कारण रिकवरी धीमी है, लेकिन अब स्थिति बेहतर है।”

14:01 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान के दिमाग में हुआ रक्तस्त्राव

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, “सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज (मस्तिष्क में रक्तस्राव) हुआ था, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं है। पहले उन्हें बताया गया था कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, लेकिन अब यह निर्णय तब लिया जाएगा जब वे पूरी तरह सहज महसूस करें। उनके लिए जो डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की प्रक्रिया की गई, उसे सर्जरी नहीं माना जाता।”

14:00 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: डॉक्टर ने दी सलीम खान से जुड़ी जानकारी

मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को ताज़ा जानकारी देते हुए कहा, “कल सुबह उन्हें फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा परिवार के साथ अस्पताल लेकर आए। कुछ दवाइयां देने के बाद हमें लगा कि उन्हें ICU में भर्ती करने की जरूरत है। उनका ब्लड प्रेशर हाई था, हमने उसका इलाज किया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। वेंटिलेटर एक सुरक्षा उपाय था ताकि उनकी स्थिति बिगड़े नहीं। वह गंभीर स्थिति में नहीं थे।”

12:29 (IST) 18 Feb 2026

'अपनी गर्लफ्रेंड्स को मां जैसा बनाना चाहते थे', जब सलीम खान ने बताया क्यों नहीं हो पाई सलमान की शादी

सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की है। उनके पिता सलीम खान ने एक बार बताया था कि क्यों अभिनेता की शादी नहीं हो पाई। ...और पढ़ें
12:29 (IST) 18 Feb 2026

'सलीम खान मेरे पिता जैसे', कभी सलमान के परिवार संग गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहती थीं सोमी अली

सोमी अली और सलमान खान ने एक दूसरे को 8 सालों तक डेट किया था। इस दौरान सोमी अली काफी टाइम तक सलमान खान के परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहती थीं। ...और पढ़ें
12:28 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान के पोते पहुंचे अस्पताल

अरबाज खान का बेटा अरहान खान और सोहेल खान का बेटा निर्वाण खान भी अस्पताल के बाहर नजर आए।

12:26 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: संजय दत्त और जावेद अख्तर अस्पताल पहुंचे

सलीम खान के साथ कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखने वाले जावेद अख्तर उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता और सलमान खान के दोस्त संजय दत्त भी अस्पताल पहुंचे।

12:25 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम

सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम में डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं।

12:23 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे फैमिली मेंबर्स

सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल में उनके बेटे Salman Khan, पत्नी Salma Khan, Arbaaz Khan और उनकी पत्नी शूरा खान, बेटियां Alvira Khan और Arpita Khan समेत परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। सलीम खान की दूसरी पत्नी Helen भी अस्पताल में नजर आईं।

12:16 (IST) 18 Feb 2026
Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान को क्या हुआ है?

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया- सलीम खान को सुबह 8.30 बजे उनके फैमिली डॉक्टर और परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल लाया गया। वहां उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया।