अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। यंग जेनरेशन को यह लव स्टोरी खूब पसंद आई थी। सिनेमाहॉल में दर्शकों की दीवानगी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं।
IV ड्रिप वाली वायरल तस्वीर ने मचाई हलचल
ऐसी ही एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें एक लड़का IV ड्रिप लगाकर सिनेमाहॉल में बैठा नजर आ रहा था। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी और मेकर्स पर पीआर स्टंट के आरोप लगने लगे।
अहान पांडे ने बताई तस्वीर के पीछे की सच्चाई
मोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले अहान पांडे ने इस वायरल फोटो के बारे में एस्क्वायर इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया:
“आपको पता है वो असल में ऐसे शख्स थे जिनकी डायलिसिस चल रही थी। मोहित सर को भी ये बात बाद में पता चली। हम सब सोच रहे थे कि ये कैसे हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को लगने लगा कि ये फिल्म की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी है, मगर ऐसा नहीं था। किसी के लिए भी इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।”
अहान ने आगे बताया कि फिल्म ने लोगों को इसलिए इतनी गहराई से छुआ क्योंकि यह सख्त और फॉर्मूला फिल्में देखने के बाद एक ताजगी भरा अनुभव थी।
“रोमांस परफेक्ट नहीं होता और प्यार कभी परफेक्ट नहीं होता। इस फिल्म ने वही दिखाया। एक्टर्स को परफेक्ट बनने की कोशिश नहीं करनी पड़ी और यही दर्शकों को पसंद आया।”
फिल्म की सफलता के बीच अहान को करानी पड़ी सर्जरी
अहान ने यह भी बताया कि फिल्म के सफलता पीक पर रहते हुए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। यह सर्जरी कई साल पहले हुए स्नोमोबाइल एक्सीडेंट की वजह से जरूरी थी। उनके कंधे में सबलक्सेशन हो गया था और पुरानी चोट उनकी फिटनेस पर असर डाल रही थी। अगली एक्शन फिल्म शुरू करने से पहले इसे ठीक कराना जरूरी था।
अहान पांडे की अगली फिल्म
अगली बार अहान पांडे अली अब्बास जफर की एक्शन रोमांस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में शरवरी भी मुख्य भूमिका में होंगी।
Toxic के 600 करोड़ प्री-रिलीज बिज़नेस का दावा, Dhurandhar 2 से टक्कर को स्ट्रैटेजी बता रहे मेकर्स
