‘सैयारा’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद इसकी पूरी टीम एक बार फिर साथ लौट रही है। मोहित सूरी, यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और जेन-जी स्टार्स अहान पांडे व अनीत पड्डा एक नई अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म के लिए फिर से साथ काम करेंगे। यह फिल्म एक बार फिर गहरी, इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी के साथ दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश करेगी।
‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए भारत में लगभग 338 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड करीब 580 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका संगीत भी बेहद लोकप्रिय रहा और लंबे समय तक म्यूजिक चार्ट्स पर छाया रहा, जिससे यह एक पॉप कल्चर फिनोमेनन बन गई।
अब इसी हिट जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा, जिन्हें फैंस ‘अहनीत’ के नाम से जानते हैं, एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे। उनकी केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेज़ेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
‘रामायणम्’ पार्ट 1 में नहीं दिखेगा राम-रावण फेस-ऑफ, यश का बड़ा खुलासा
मोहित सूरी ने कहा कि वह हमेशा से गहरी और इमोशनल लव स्टोरीज़ की तरफ आकर्षित रहे हैं, और यह नई फिल्म भी उसी जुनून और भावनात्मक तीव्रता को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने इसे अपने लिए एक नई शुरुआत जैसा अनुभव बताया।
वहीं अक्षय विधानी ने कहा कि मोहित सूरी के साथ काम करना हमेशा एक क्रिएटिव और इमोशनल अनुभव होता है, और ‘सैयारा’ जैसी सफलता के बाद अब वे और भी ज्यादा सच्ची और असरदार कहानी बनाने की कोशिश करेंगे।
यह नई फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी और इसे 2027 में दुनियाभर में रिलीज करने की योजना है।
फिल्मों में क्यों होते हैं इंटरवल? पॉपकॉर्न और वॉशरूम ब्रेक से कहीं ज्यादा दिलचस्प है वजह
