रविवार को मुंबई में हुए चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में सिंगर फहीम अब्दुल्ला ने ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक को गाने के लिए ‘बेस्ट प्लेबैक सिंगर’ का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, फहीम यह अवॉर्ड लेने इवेंट में नहीं आ पाए। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने उनकी तरफ से अवॉर्ड लिया। मोहित ने स्टेज पर फहीम के सफर के बारे में भी बताया कि कैसे फिल्म की सफलता के बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

एग्जाम देते रहते थे फहीम: मोहित सूरी

अवॉर्ड्स नाईट में बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा, “जब मैं फहीम से मिला, तो वह बार-बार एग्जाम दे रहा था। मैं उससे पूछता रहता था कि तुम ये एग्जाम किस लिए दे रहे हो। फिर उसने मुझे बताया कि मुझे नहीं पता मेरे करियर का क्या होगा और मुझे यह भी नहीं पता कि मैं सफल हो पाऊंगा या नहीं। इस फिल्म में काम करने से पहले फहीम और अर्सलान निज़ामी ‘अतुल सेतु’ पर काम कर रहे थे। अब यह अवॉर्ड जीतना इस बात को साबित करता है कि तुम्हें वह नौकरी पाने की जरूरत नहीं है। तुम इस दुनिया में जरूर सफल होगे।”

यह भी पढ़ें: तनिष्क बागची ने डिप्रेशन से दो साल की जंग का किया खुलासा, ‘सैयारा’ के लिए जीता बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड

बता दें कि अर्सलान निज़ामी, जो ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक के को-कंपोजर हैं, वह पेशे से एक सिविल इंजीनियर थे, लेकिन उन्होंने अपने संगीत के जुनून को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी। वहीं फहीम अब्दुल्ला श्रीनगर, कश्मीर के एक मल्टीडिसिप्लिनरी आर्टिस्ट हैं। जहां अर्सलान ने तनिष्क बागची के साथ मिलकर इस टाइटल ट्रैक को कंपोज किया, वहीं इस हिट गाने को अपनी आवाज फहीम अब्दुल्ला ने दी।

नॉमिनेशन में इन सिंगर ने भी बनाई थी जगह

बेस्ट प्लेबैक सिंगर की कैटेगरी में फहीम ने कई जाने-माने सिंगर्स को हराया। इस कैटेगरी में हनुमनकाइंड, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव और मोहम्मद सादिक को ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक के लिए नॉमिनेट किया गया था। अरिजीत सिंह, शाश्वत सचदेव, और अरमान खान को ‘धुरंधर’ के ट्रैक ‘गहरा हुआ’ के लिए नॉमिनेट किया गया था। वहीं, अरिजीत सिंह को ‘सैयारा’ के “धुन” के लिए भी नॉमिनेट किया गया था और जुबिन नौटियाल फिल्म ‘सैयारा’ के ‘बर्बाद’ गाने के लिए नॉमिनेट थे।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर से सबकी जली तो है’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज, बोले- बम फिल्म में फूटे लियारी में पर धुआं हुआ बांद्रा से जुहू में