बॉलीवुड के स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती है। आज सैफ अली खान अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर पति सैफ के लिए प्यार लुटाते हुए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और एक खास मैसेज भी लिखा।

यह भी पढ़ें- यश ने बताया- ‘टॉक्सिक’ में इंटिमेट सीन्स देख पत्नी राधिका पंडित थी नाखुश, बोले- मेरे लिए बहुत मुश्किल था

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन के कुछ अनदेखे फोटोज का साझा किया जिसमें उन्होंने सैफ के साथ बिताए यादगार पलों और सालों से चली आ रही उनकी मस्तीभरी यात्राओं की झलक अपने फैंस को दिखाई। एक तस्वीर में उनके दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर अली खान भी नजर आए।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने सैफ को अपना “फॉरेवर राइड और डाइ” बताया। उन्होंने लिखा, “तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती… मेरे हमेशा के साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” करीना ने यह भी मजाकिया अंदाज में बताया कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई सभी तस्वीरों को सैफ की मंजूरी मिली हुई है और उन्हें अपनी तस्वीरें पोस्ट किया जाना पसंद है।

इस पोस्ट पर सैफ-करीना के फैंस के साथ-साथ उनके परिवार वालों के भी विश देखे गए। सैफ की बहन सबा अला खान ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई। तुम्हारा दिन शानदार हो। ढेर सारा प्यार।

फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सैफ”। सोहा अली खान ने भाई सैफ अली खान को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

यह भी पढ़ें- ‘शुरुआत में थोड़ी घुटन महसूस हुई’, अचानक वजन घटने पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- तो न ओजेम्पिक और न ही फैट बर्नर…

उन्होंने सैफ के साथ कुछ मस्ती भरे पलों की तस्वीरों का साझा करते हुए कहा कि सैफ मुश्किल पलों को भी हल्का कर देते हैं और अपनी मजेदार बातों से सभी को हंसाते हैं। सोहा ने उनके स्टाइल और दूसरों की खूबियों की तारीफ करने की आदत का भी मजाकिया जिक्र किया। अंत में उन्होंने हर कदम पर साथ देने के लिए सैफ का शुक्रिया अदा किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही प्रियदर्शन की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ कई सालों बाद दोबारा स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।