बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की। पहली शादी एक्ट्रेस अम्रता सिंह के साथ, जिसे उन्होंने साल 2004 में तलाक दे दिया और साल 2012 में दूसरी शादी एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ, जिनके साथ एक्टर आज भी विवादित हैं। दोनों शादियों से एक्टर के चार बच्चे हैं, इब्राहिम, सारा, जेह और तैमूर।
हाल ही में पूछा गया कि वो अपने बेटों जेह और तैमूर को धर्म के बारे में कैसे समझाते है। इस पर सैफ ने काफी शानदार जवाब दिया। एक्टर का कहना है कि वो अक्सर तैमूर और जेह के साथ धर्म के बारे में बात करना पसंद करते हैं।
सैफ ने अपने बच्चों में धर्म के बारे में क्या सिखाया
वी द वुमन लंदन एडिशन में बातचीत के दौरान सैफ अली खान का कहना था कि उन्हें अपने बच्चों के साथ धर्म पर बातचीत करना बेहद पसंद है। उन्होंने बताया कि वो खुद बहुत ज्यादा धार्मिक नहीं हैं, लेकिन उनकी मां ने उन्हें जो सीख दी, वही उन्होंने अपने बच्चों को भी दी है।
सैफ ने कहा, “मैंने अपने बच्चों को हमेशा यही समझाया है कि भगवान एक हैं, बस लोग उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। लोग अपनी-अपनी आस्था के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर उनकी पूजा करते हैं। अगर आपका धर्म आपको इंसानों से प्रेम करना और उन्हें माफ करना सिखाता है, तो मेरे लिए वही सबसे बड़ी सीख है।”
जब तैमूर ने बताया धर्म और मेथोलॉजी में अंतर
सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने तैमूर पूछा था, “धर्म और मेथोलॉजी में क्या फर्क है?” इस पर नौ साल के तैमूर ने जवाब दिया, “धर्म में हम प्रार्थना करते हैं, जबकि मेथडोलॉजी में ऐसा नहीं होता।” सैफ ने तैमूर के जवाब की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह जवाब काफी अच्छा लगा।
यह भी पढ़ें- ‘काश मुझे ‘मिर्जापुर’ में नहीं मारा होता’, विक्रांत मैसी बोले- शो की 85% टीम पुरुष थी, मेल ईगो हावी था
सैफ ने बचपन में धर्म के बारे में क्या सीखा
सैफ अली खान ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनकी परवरिश ऐसे माहौल में हुई, जहां अलग-अलग धर्मों का सम्मान करना सिखाया जाता था। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैंने चर्च से जुड़े स्कूलों में पढ़ाई की है, जहां दिन की शुरुआत चैपल में प्रार्थना से होती थी। एक बार मैंने यह कहकर प्रार्थना से बचने की कोशिश की कि मैं दूसरे धर्म से हूं, लेकिन फिर हमारे लिए एक मौलवी को बुला लिया गया। मेरी वह तरकीब काम नहीं आई।”
उन्होंने आगे कहा कि उनके घर में धर्म और आध्यात्मिकता जैसे मुद्दों पर अक्सर खुलकर बातचीत होती रहती है। सैफ के मुताबिक, वो खुद ऐसे माहौल में बड़े हुए हैं जहां उनकी मां की सोच काफी खुली थी और उनकी पत्नी करीना कपूर की सोच भी वैसी ही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का झुकाव किसी एक धर्म से ज्यादा आध्यात्मिक सोच की तरफ है।
बता दें कि सैफ अली खान के माता पिता (मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर) ने भी अंतर धार्मिक शादी की थी। इस वजह से एक्टर के घर में शुरूआत से ही धर्मों को लेकर खुलकर बातचीत होना काफी नॉर्मल रहा है। सैफ की बेटी सारा अली खान भी दोनों ही धर्मों को मानने और फॉलो करने में विश्वास करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर हिंदू धार्मिक जगहों पर देखा जाता है।
