बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने आखिरकार अपना इंस्टाग्राम डेब्यू कर लिया है। पब्लिक की नजरों और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले सैफ अखिरकार इंटरनेट पर आ ही गए।

सोमवार, 12 अक्टूबर को एक्टर ने अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम डेब्यू कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। अपने जमाने के ‘जेन जी’ कहलाने वाले पटौदी के नवाब सैफ का सोशल मीडिया पर आना फैंस के लिए खुशी की बात है।

सैफ ने किया दमदार डेब्यू

अक्सर सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इनमें उन्हें छुट्टियां मनाते और त्योहारों को एन्जॉय करते देखा जाता है। मगर अब सैफ अली खान ने चीजों को अपने हाथों में ले लिया है और अपनी पोस्ट इंटरनेट पर शेयर भी कर दी है।

करीना कपूर खान, सैफ की सबसे पहली फॉलोअर थीं। वहीं सैफ सिर्फ पत्नी को ही फॉलो कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी पहली पोस्ट में पटौदी हाउस की झलक दी है।

एक वक्त पर किताबें न पढ़ने का दावा करने वाले सैफ अली खान आज पढ़ाई के शौकीन हैं। उन्होंने ‘पटौदी लाइब्रेरी’ की फोटो शेयर की है।

तस्वीर में सैफ लाइब्रेरी में खड़े पोज कर रहे हैं। एक दूसरे फोटो में वो सोफा पर बैठे किताब पढ़ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘पटौदी लाइब्रेरी। किताबों को उनके कवर से जज कर रहा हूं।’

और पढ़ें: फैजू ने निकाह के व्लॉग में दिखाई इनसाइड तस्वीरें, बेगम तान्या के सरनेम बदलने पर की बड़ी बात

सैफ के पास था सीक्रेट अकाउंट

सैफ अली खान का इंस्टाग्राम डेब्यू इसलिए भी खास है, क्योंकि वो पहले ये बात मान चुके हैं कि उनका पहले से एक सीक्रेट अकाउंट है। 2024 को एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो कभी-कभार ऐप को चेक कर लेते हैं, लेकिन उनका एक्सपीरिएंस बहुत अच्छा नहीं रहा है।

उन्होंने कहा था, ‘मेरे पास इंस्टाग्राम ऐप है, और एक सीक्रेट अकाउंट भी है। मैं कभी-कभी उसे देखता हूं, लेकिन ज्यादा एन्जॉय नहीं करता। जब भी मैं उसे देखता हूं, मैं खुद से वादा करता हूं कि उसे डिलीट कर दूंगा और फिर नहीं करता।’

इसके अलावा सैफ ने यह भी बताया था कि आखिर वो क्यों सोशल मीडिया से दूर रहना उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा, ‘मैं कभी ऐसी जगह पर नहीं फंसना चाहता जहां मुझे दूसरों की चीजें पोस्ट करनी पड़ें। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि कोई भी मुझसे अपनी चीजों को प्रमोट करवाने में दिलचस्पी नहीं रखता, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। तो मुझे बहुत शांति मिलती है।’

और पढ़ें: ‘कितना डराने की कोशिश करोगे?’, CJP प्रोटेस्ट में डिटेन हुई आमिर खान की भांजी, दिखाए चोट के निशान

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सैफ अली खान को पिछली बार फिल्म ‘हैवान’ में देखा गया था। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार संग उनकी जुगलबंदी दिखी। दोनों एक्टर्स ने 17 सालों के बाद पर्दे पर साथ काम किया था। हालांकि इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया।