टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने बेबाक बयानों के लिए काफी सुर्खियों में रहती है। अक्सर एक्ट्रेस को वुमन सेंट्रिक मुद्दों पर बात करते देखा जाता है। जुड़वां बच्चों की मां रुबीना अपने मदरहुड जर्नी पर भी खुलकर बात करती दिखाई देती है। हाल ही में अब उन्होंने बताया कि कैसे मां बनने के बाद उनका काम और जिंदगी के प्रति नजरिया बदल गया। पीटीआई के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ पर बात की जिस बीच उन्होंने अपनी बातों को साझा किया। चलिए बताते है रुबीना ने क्या कहा।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के पहले दिन 8 घंटे पानी में शूट… सुरभि चंदना ने बताया शूटिंग से जुड़ा किस्सा, बोलीं- शर्म वाली क्या बात

सौम्या नाम से बनाई घर घर में पहचान

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सीरियल ‘छोटी बहू’, ‘शक्ति’ और ‘बिग बॉस 14’, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जैसे रिएलिटी शोज में काम करके घर-घर एक अच्छी पहचान बनाई है। जल्द ही वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगी। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- ‘लोग हमसे उम्मीद करते हैं कि हम साड़ी पहनें, गाने गाएं, सपनों में खोई रहें और हमेशा एक बेबस लड़की का किरदार निभाएं। लेकिन जब हम खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में जाते हैं, तो हम सिर्फ दूसरों को ही नहीं, खुद को भी चौंका देते हैं।’

मां बनने के बाद रुबीना दिलैक में क्या बदलाव आया

रुबीना से पूछा गया कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस में क्या बदलाव आया तो उन्होंने इस पर कहा- ‘लोगों को लगता है कि हमारे अंदर जो हिम्मत नहीं है, वही ताकत कहीं न कहीं हमारे भीतर छिपी होती है। मां बनने के बाद उनके अंदर एक अलग ही निडरता आ गई है।’

‘अगर आप मुझसे पूछें कि मां बनने के बाद क्या बदला, तो मैं कहूंगी, निडरता। जिस पल एक महिला मां बनती है, उसके अंदर एक दिव्य शक्ति आ जाती है। वही निडरता आपके सवालों, लोगों से बात करने के तरीके और जिंदगी व करियर को देखने के नजरिए में साफ दिखाई देती है।’

यह भी पढ़ें- ‘अल्लाह को मांस या खून की जरूरत नही’, सारा खान बकरीद पर कुर्बानी के खिलाफ, बोली- भूखों को खाना खिलाओ

कब शुरु होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सीजन

रुबीना दिलैक इससे पहले ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ में नजर आ चुकीं है। दोबारा वह क्यों जा रही है इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने के बाद वह अपनी शारीरिक और मानसिक ताकत को परखना चाहती है। अपने डर पर जीत हासिल करना चाहती है। अभी इस शो के प्रीमियर डेट रिलीज नहीं हुई है। इस शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है, उम्मीद है कि जून 2026 के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2026 के शुरुआत में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का यह सीजन कलर्स टीवी पर आएगा।