बारिश का मौसम और बॉलीवुड के गानों का रिश्ता दशकों पुराना है। मौसम के सुहाना होते ही सभी रोमांटिक गानों की अपनी प्लेलिस्ट को चला लेते हैं। सालों ने चाहनेवालों की लिस्ट में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘आराधना’ का एक गाना भी रहा है।

जब भी 70 के दशक के बॉलीवुड की बात होती है, एक नाम सबसे पहले जुबान पर आता है, और वो हैं राजेश खन्ना। राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने वाला अगर कोई एक गाना है, तो वो है फिल्म ‘आराधना’ का ‘रूप तेरा मस्ताना’। इस एक गाने के पीछे कितनी कहानियां छिपी हैं?

गाने ने बदली राजेश की किस्मत

1969 में आई शक्ति सामंता की ‘आराधना’ ने बॉलीवुड का चेहरा ही बदल दिया था। 60 के दशक में मोहम्मद रफी की आवाज का जादू सबके सिर चढ़ कर बोल रहा था। किशोर कुमार उन दिनों कहीं पीछे छूट गए थे।

फिर आया ‘रूप तेरा मस्ताना’। इस गाने ने किशोर कुमार को न सिर्फ लाइमलाइट में वापस ला दिया, बल्कि उन्हें उनका पहला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया। और राजेश खन्ना? इस गाने के बाद वो देश के हर दिल की धड़कन बन गए। शर्मीली शर्मिला टैगोर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी।

और पढ़ें: ‘कितना डराने की कोशिश करोगे?’, CJP प्रोटेस्ट में डिटेन हुई आमिर खान की भांजी, दिखाए चोट के निशान

एक टेक में शूट हुआ था गाना

आज के जमाने में जहां एक गाने को शूट करने में 5-6 दिन लग जाते हैं, वहीं ‘रूप तेरा मस्ताना’ सिर्फ एक टेक में शूट किया गया था। इसकी वजह कोई कलात्मक प्रयोग नहीं, बल्कि मजबूरी थी।

असल में जिस सेट पर गाना शूट हो रहा था, वो किसी और प्रोड्यूसर को दिया जा चुका था। क्रू के पास वक्त बहुत कम था। ऐसे में शक्ति सामंता ने एक साहसिक फैसला लिया। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर से घंटों रिहर्सल करवाई गई और फिर कैमरा ऑन करके पूरा गाना एक ही बार में शूट कर दिया गया।

यही वजह है कि गाने में जो एक नैचुरल फ्लो और इंटिमेसी दिखती है, वो आज भी दर्शकों को दीवाना बनाती है।

बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा गाना

इस गाने का संगीत एस.डी. बर्मन के नाम पर है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई और भी दिलचस्प है।

जब इस गाने की रिकॉर्डिंग हो रही थी, तब एस.डी. बर्मन बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सिर्फ इसकी धुन बनाई थी।

उनकी धुन को पूरा करने की जिम्मेदारी उठाई उनके बेटे आर.डी. बर्मन ने। पंचम दा ने अपने पिता की क्लासिकल धुन में जैज़ और सांबा का तड़का लगाया और गाने को वो मॉडर्न, सेंसुअस टच दिया जो आज भी इसे एवरग्रीन बनाता है।

अगर ध्यान से सुनें तो गाने के बीच में बजती वो मस्त बीट्स आर.डी. बर्मन के ही जादू की देन हैं।

और पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: ‘दृश्यम 3’ बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट, दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार

तो इस एक गाने तीन के जरिए बॉलीवुड में तीन चमत्कार हुए। राजेश खन्ना सुपरस्टार बने, किशोर कुमार का जबरदस्त कमबैक हुआ, और बर्मन पिता-पुत्र की जुगलबंदी ने इतिहास रच दिया।

शायद इसीलिए 50 साल बाद भी जब ये गाना बजता है, तो आज भी सुननेवालों का दिल कहता है- रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना।