एक बार फिर रूप कुमार अपनी आवाज के लिए चर्चा में आ गए हैं। ‘बॉर्डर 2’ के ‘घर कब आओगे’ गाने में उनकी आवाज फैंस सुनकर फैंस काफी खुश हैं। वैसे तो रूप कुमार राठौड़ ने अपने करियर में कम ही फिल्मी गाने गाए हैं, लेकिन जितने भी गाए उनमें उन्होंने जान डाल दी है। उनकी आवाज बेहद खास है जो दिलों को छू लेती है। उनके गानों की तरह उनकी लव स्टोरी भी मशहूर है, क्योंकि उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने गुरु की पत्नी से ब्याह रचाया था।
जी हां! रूप कुमार राठौड़ ने अनूप जलोटा की पत्नी सोनाली से शादी की है, जो कभी उनके गुरु की पत्नी हुआ करती थीं। उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में काफी चौंकाने वाली मानी गई है। सोनाली राठौड़ ने पहले भजन सम्राट अनूप जलोटा से शादी की थी और रूप, अनूप जलोटा से संगीत सीखने जाते थे, वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
दोस्ती से प्यार तक का सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनूप जलोटा के घर आने-जाने के दौरान रूप कुमार राठौड़ और सोनाली के बीच पहले दोस्ती हुई। समय के साथ यह दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई और दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए। हालांकि, यह रिश्ता सामाजिक और पेशेवर दोनों ही स्तर पर आसान नहीं था। उनका गुपचुप तरीके से अफेयर चलने लगा, लेकिन जब इनके रिश्ते की सच्चाई अनूप जलोटा के सामने आई तो वो आग बबूला हो गए।
यह भी पढ़ें: ‘मर्द 60 की उम्र में भी रोमांटिक हीरो बन सकते हैं’- बॉलीवुड के इस पक्षपात पर मोना सिंह का तंज
सबके खिलाफ जाकर लिया बड़ा फैसला
संगीत जगत और समाज के लिए भी इनका रिश्ता सही नहीं था। अनूप जलोटा और रूप कुमार राठौड़ के रिश्तों में भी दरार आ गई। बावजूद इसके, रूप कुमार पीछे नहीं हटे। दोनों ने सबके खिलाफ जाकर 1989 में एक दूसरे से शादी कर ली। कहा जाता है कि उस दौर में संगीत जगत में अनूप जलोटा का खासा प्रभाव था और इसी वजह से यह चर्चा फैली कि रूप कुमार को काम मिलने में दिक्कतें आने लगी थी।
हालांकि इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। न ही अनूप जलोटा ने सार्वजनिक तौर पर यह स्वीकार किया कि उन्होंने रूप कुमार राठौड़ के करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो और ना ही रूप कुमार राठौड़ ने उनपर आरोप लगाए। विवादों के बावजूद, रूप कुमार राठौड़ ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खुद को साबित किया।
यह भी पढ़ें: ‘उनकी ऐसी दुर्दशा की…’, प्रोड्यूर ने बताया प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री- करण जौहर ही बॉलीवुड…
सोनाली और रूप कुमार राठौड़ आज भी मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। भले ही दोनों ने खुलकर कभी पर्सनल लाइफ को लेकर बात नहीं की, लेकिन जब भी उन्हें साथ देखा गया दोनों का प्यार साफ नजर आया। वहीं बात अनूप जलोटा की करें तो उन्होंने तीन शादियां की, लेकिन आज वो अकेले हैं। सोनाली ने उन्हें रूप कुमार राठौर के लिए छोड़ दिया था। उन्होंने बीना भाटिया से दूसरी शादी की थी, लेकिन आपसी तालमेल की कमी के कारण वह अलग हो गए। उन्होंने तीसरी बार मेधा गुजराल के साथ घर बसाया, लेकिन उनका निधन हो गया। मेधा, पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री आई.के. गुजराल की भतीजी और निर्देशक शेखर कपूर की पहली पत्नी थीं।
