फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर विवाद उठते रहे हैं, लेकिन फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा की मानें तो इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं होता ये सब झूठ है। उन्होंने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
उन्होंने साफ कहा कि शोबिज इंडस्ट्री में ना ड्रग्स का दबाव होता है, ना रेप जैसा कुछ होता है। उनके मुताबिक ये सब बातें बकवास हैं।
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में रोहित ने कहा है कि फैशन इंडस्ट्री पर इस तरह के आरोप लगाना आसान है, लेकिन कोई किसी से जबरदस्ती नहीं करता और जो होता है अपनी मर्जी से होता है।
रोहित से पूछा गया कि इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर कास्टिंग काउच के आरोप लगते हैं। इसका जवाब देते हुए रोहित ने दावा किया कि इस तरह की बातें बनाई जाती हैं। उनके मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री कॉर्पोरेट की तरह ही काम करती है, लेकिन यहां ग्लैमर ज्यादा होता है इसलिए लोगों के लिए उंगली उठाना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: रीमेक फिल्मों का ट्रेंड: क्रिएटिविटी या बिजनेस प्लान, जानिए क्यों पुरानी कहानी दोहरा रहा बॉलीवुड | सिनेमा का सिस्टम
खुद को बताया फैशन इंडस्ट्री का क्वीन
रोहित ने कहा, “मैं बहुत गर्व से कहता हूं कि मैं फैशन इंडस्ट्री का क्वीन हूं और ये जितने आरोप लगते हैं सब बकवास हैं। यहां कोई किसी का रेप नहीं करता, यहां सब कुछ रजामंदी से होता है। उंगलियां इसलिए उठती हैं क्योंकि हम लोग ग्लैमरस होते हैं। वरना कास्टिग काउच तो कोर्पोरेट इंडस्ट्री में भी होता है। बाकी इंडस्ट्रीज मेंभी होता है। आप कहते हैं सिर्फ फैशन ही ड्रग्स वगैरह को इतना बढ़ावा देता है, ये सब बकवास है।”
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर को नहीं किया किसी ने सपोर्ट’, कुणाल कोहली का दावा: बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था सोमवार को बैठ जाएगी
रोहित का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कई मॉडल्स और एक्ट्रेसेज पहले इंडस्ट्री में शोषण और कास्टिंग काउच के अनुभवों को सार्वजनिक कर चुकी हैं। ऐसे में रोहित वर्मा का यह बयान एक नई बहस को जन्म दे सकता है। डिजाइनर ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री को लेकर बाहर के लोगों में गलत धारणाएं बना दी जाती हैं, जबकि असलियत इससे अलग है।
