बॉलीवुड में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने बहुत साधारण शुरुआत से लेकर बड़े स्टार बनने तक का लंबा सफर तय किया है। रोहित शेट्टी भी उन्हीं में से हैं। आज लोग उन्हें एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके करियर की शुरुआत कितनी आम थी? आज वो भारत के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो फिल्म के सेट पर साड़ियां प्रेस किया करते थे।

जी हां! रोहित शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों के सेट पर छोटे-मोटे काम करके की। वो हीरोइनों की साड़ी प्रेस करने जैसे काम करते थे। लंबे घंटों तक सेट पर मेहनत करने से उन्होंने फिल्म बनाने की सारी बारीकियां सीखीं और आज वो इतने सफल डायरेक्टर बन गए कि उन्हें मात देना हर किसी के लिए आसान काम नहीं है। उनके काम में उनकी मेहनत और संघर्ष साफ नजर आता है।

17 साल की उम्र में रोहित शेट्टी करते थे सेट पर काम

1995 में जब रोहित शेट्टी सिर्फ 17 साल के थे, तो वे फिल्म ‘हकीकत’ के सेट पर एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे। उस समय उनकी मेहनत के बदले उन्हें सिर्फ महीने के 50 रुपये मिलते थे। इसके अलावा, वे काजोल के भी स्पॉटबॉय रह चुके हैं। आज वही रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे बड़े और सफल निर्देशक होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर और टीवी के सबसे जाने-माने होस्ट भी बन चुके हैं।

पहला मौका और पहचान

कई साल की मेहनत के बाद उन्हें निर्देशक के तौर पर पहला मौका मिला। उनकी कुछ शुरुआती फिल्में और शोज़ ने उन्हें बॉलीवुड में नाम दिलाया। इसके बाद उन्होंने ‘गोलमाल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई और अपनी पहचान पक्की की।

यह भी पढ़ें: ‘आप सब प्रार्थना करें’, अनुराग डोभाल की तबीयत फिर बिगड़ी, मैनेजर ने बताया फेफड़ों में भी आई चोट

सुपरहिट फिल्ममेकर के रूप में सफर

आज रोहित शेट्टी की फिल्में जैसे ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘सूर्यवंशी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। उनकी फिल्मों का अंदाज खास है-जोरदार एक्शन, हंसी-मजाक और बड़े स्टार्स का शानदार मिश्रण।

यह भी पढ़ें: जब मीना कुमारी-कमल अमरोही के रिश्ते की दूरी ने रोक दी ‘पाक़ीज़ा’, 14 साल बाद पूरी हुई फिल्म | रील गाथा

रोहित का सफर ये सिखाता है कि किसी भी छोटे काम से शुरुआत करके भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज रोहित शेट्टी सिर्फ निर्देशक नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं। उनके फैंस उनकी हर नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।