Firing Outside Rohit Shetty House: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। 31 जनवरी की देर रात हुई इस घटना ने के बाद बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और अब इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उनके घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई। अब इस मामले की जांच की जा रही है।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी के एक करीबी ने बताया कि घर के बाहर एक अज्ञात शख्स ने गोलीबारी की और फिर मौके से भाग निकला। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह फायरिंग किसने की और क्यों की गई।
यह भी पढ़ें: Tere Naam Re-Release: सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ इस तारीख को होगी फिर से रिलीज, फैंस के लिए खुशखबरी
रोहित शेट्टी के घर के बाहर तैनात पुलिस
बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है। हम सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।” वहीं, जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
रोहित इन फिल्मों पर कर रहे हैं काम
डायरेक्टर को हाल ही में मुंबई पुलिस के साथ गणतंत्र दिवस परेड में देखा गया था। वहीं, रोहित फिलहाल पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जो लगभग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा वह अजय देवगन स्टारर ‘गोलमाल’ की नई किस्त की शूटिंग भी फरवरी से शुरू करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: सना खान के पति को रात 2 बजे मैसेज क्यों करती हैं राखी सावंत? वजह जान फैंस ने ली लंबी सांस
