फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर का जिक्र होगा, तो रोहित शेट्टी का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। बीती रात को बॉलीवुड निर्देशक के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया, जिससे फैंस उनके लिए परेशान भी नजर आए। खैर, जिस समय यह घटना घटित हुई थी, उस समय रोहित अपने घर पर नहीं थे। इस ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बीच रोहित के शेड्यूल से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
सलमान खान के बाद कई सितारों के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस लिस्ट में रोहित शेट्टी का नाम भी शामिल हो चुका है। लॉरेंस गैंग ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि फैंस रोहित को लेकर बेहद चिंतिंत नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर अपने घर पर मां और पत्नी के साथ रहते हैं। इस घटना के बाद अब रोहित ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने अपकमिंग प्लान को पोस्टपोन कर दिया है।
रोहित शेट्टी ने कैंसिल किए सभी अपकमिंग प्लान
करीबी सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने प्रोजेक्ट्स से जुड़े अपने सभी प्लान को अगले दो दिन के लिए कैंसिल कर दिया है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं, और फैंस उनके लिए प्रार्थना करते नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने अपने करीबी दोस्तों से एक खास अपील भी की है।
यह भी पढ़ें: ‘हम सात साल से साथ हैं…’ रणबीर कपूर संग रिश्ते में दरार आने की अफवाहों पर आलिया भट्ट की दो टूक
रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते हैं, और बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी करते हैं। इन दिनों वह अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। फायरिंग की घटना सामने आने के बाद डायरेक्टर ने अपने करीबी दोस्तों को उनके घर पर करीब 48 घंटे तक ना जाने की सलाह दी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रोहित शेट्टी फायरिंग केस में अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं, और पुलिस का पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
