बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। सिनेमा लवर्स एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच भाईजान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोबोट से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसके ऊपर सलमान की चुटकी लोगों ने लेनी शुरू कर दी।
17 अप्रैल 2026 को सलमान खान की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलजी होगी। खैर, इससे पहले उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो गया है। इसमें देखने को मिला कि दबंग एक्टर सलमान एक रोबोट से हाथ मिलाते नजर आते हैं। लेकिन, रोबोट की ओर से कुछ देर तक हाथ मिलाने के लिए कोई रिएक्शन नहीं दिया गया। जब उसे कुछ कमांड दी गई, तो रोबोट ने हाथ आगे बढ़ाया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। अब लोगों ने रोबोट के देरी करने पर उसका मजाक बनाना शुरू कर दिया है।
वायरल वीडियो शुक्रवार 30 जनवरी का है, जब गुजरात के सूरत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग मैच हुआ। वहां पर सलमान खा भी पहुंचे थे, क्रिकेट टीम के सभी लोगों के साथ हाथ मिलाने के बाद लाइन में रोबोट खड़ा होता है, जब सलमान ने उससे हाथ मिलाने की कोशिश की, तो रोबोट ने इसमें देरी की। रोबोट के पीछे खड़े इंसान ने कुछ कमांड दी, तो उसका हाथ सलमान से शेकहैंड करने के लिए आगे आया। इस दौरान एक्टर थोड़े असहज नजर आए।
यह भी पढ़ें: ‘अपना संन्यास वापस ले लो’: अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग तो विशाल भारद्वाज ने शेयर किया जैमिंग वीडियो
सलमान और रोबोट के वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन
रोबोट के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, रोबोट की फील्डिंग सेट हो गई है। दूसरे ने लिखा, अब तो रोबोट का करियर खत्म। तीसरे ने टिप्पणी की, अब तो पूरे रोबोट समाज में डर का माहौल है। एक अन्य ने लिखा, यह अच्छा हुआ रोबोट था, वरना भाई इतने समय तक किसी के हाथ का इंतजार नहीं करते।
