रिमझिम गिरे सावन… सुलग सुलग जाए मन… अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया ये गाना बारिश में फिल्माए सबसे रोमांटिक गीतों में से एक माना जाता है। ये गाना फिल्म 1979 में आई फिल्म मंजिल से है।

दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली और अप्रैल के महीने में बारिश होने लगी… इस मौके पर एक बार फिर से आरडी बर्मन के गाने रिमझिम गिरे सावन की याद आ गई। ये गाना योगेश ने लिखा है और लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज गाने में दी है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए मौसमी चटर्जी ने एक बार कपिल शर्मा के शो में बताया था कि वो कृत्रिम नहीं थी बल्कि असली बरसात में गाना शूट हुआ था। मौसमी चटर्जी ने बताया कि मुंबई में उस दिन तेज बरसात हो रही थी।

दिलीप कुमार के अभिनय के कायल थे शाहरुख और धर्मेंद्र, ट्रेजेडी किंग ने खुद बताया कैसे डालते थे फिल्मों में जान| रील गाथा

मौसमी ने बताया उस वक्त आज की तरह वॉटरप्रूफ आईलाइनर नहीं होते थे तो जब एक शॉट हुआ तो उन्होंने देखा कि हीररो भी हंस रहा है, टीम भी हंस रही है… खुद को आईने में देखा तो पता चला आंखें काली और चेहरे पर लाली सब मिक्स हो गया।

इतना ही नहीं जो साड़ी मौसमी ने पहनी थी वो भी रंग छोड़ रही थी घर जाकर देखा तो पूरे शरीर में साड़ी का रंग निकलकर फैला हुआ है।

गाने को यूट्यूब पर देखेंगे तो आप पाएंगे कि कमेंट सेक्शन में लोग गाने के पिक्चराइजेशन की तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि मुंबई पहले कितना खूबसूरत हुआ करता था।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”सपनों के इस शहर की खूबसूरती को कैद करना और इसे अगली पीढ़ियों के लिए जीवित रखना और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करना, जो आज भी ताज़ा बनी हुई है।”

वहीं एक यूजर ने काफी लंबा कमेंट किया है और लिखा है,

”इस गाने की पिक्चराइजेशन तो लाजवाब है ही, 70 के दशक की मुंबई कैसी होती होगी इसका भी अंदाजा मिलता है खुली खुली जगह ,मंत्रालय ,मुंबई यूनिवर्सिटी, फोर्ट के इस एरिया में तब आज जैसा ट्रैफिक नजर नहीं आता , इस गाने के बोल भी ऐसे लिखे गए है कि दुनिया में प्यार पे विश्वास बढ़ जाता है, हर बार आने वाला सावन ,इस बार महका सा क्यों लग रहा है ये प्यार में डूबी मौसमी चटर्जी ने बहुत अच्छे से अभिनीत किया हुआ है इस गाने में अमिताभ मौसमी दोनों सच में एक दूसरे के प्यार में पागल है दोनों अभिनय कर रहे है ऐसा लगता ही नहीं। लता मंगेशकर की आवाज में अल्हड़ प्रेमिका सुनाई दे जाती है मुंबई की बारिश भी प्यार में डूबी इस जोड़ी पे पूरी तरह बरस रही है भीगी हुई मौसमी बहुत ही मासूम लग रही हैं। ये गाना वाकई बारिश का सबसे अच्छा गाना आज भी बना हुआ है क्योंकि इस गाने में हर किसी ने अपना बेस्ट दिया है फिर वो कैमरामैन हो या कलाकार हो या फिर लता मंगेशकर हो या संगीत निर्देशक हो या फिर लिरिसिस्ट हो या फिर बीते समय की मुंबई की बारिश हो, सभी ने इस गाने को बारिश का सबसे अमर गाना बनाने में अपना बेस्ट दिया है यही कहूंगी मै तो।”

कौन हैं अभिनेत्री समरीन कौर? 2018 मिस इंडिया की रह चुकी हैं फाइनलिस्ट, अर्शदीप की इंस्टा स्टोरी से बढ़ी चर्चा

यहां देखें ये खूबसूरत गाना: