सोमवार को नोएडा की एक बिल्डिंग में 21वें फ्लोर के फ्लैट में एसी फटने से आग लग गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अब इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट किया है और अपनी चिंता जाहिर की है।
ऋचा चड्ढा ने अपने पोस्ट में लिखा एसी भले ही कुछ देर के लिए ठंडक दे, लेकिन इतनी भीषण गर्मी में यह सिर्फ जलेगा नहीं, बल्कि जला भी देगा। इसे उन्होंने काफी रिस्की बताया। अब उनके पोस्ट पर कुछ यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ ने इस मामले में उन्हें सपोर्ट किया, तो कुछ उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: नोएडा के सेक्टर 119 स्थित सोसाइटी में लगी भीषण आग, AC फटने की वजह से हुआ हादसा
ऋचा चड्ढा ने किया पोस्ट
बता दें कि नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 24 मंजिला बिल्डिंग में 28 जून को आग लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इस घटना पर रिएक्ट करते हुए ऋचा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘एयर कंडीशनिंग क्लाइमेट चेंज को रोक नहीं पाएगी, बल्कि इसे और बढ़ाएगी। अगर आपके पास पैसे हैं और बिजली कटौती नहीं होती, तो एसी आपको कुछ देर के लिए ठंडक दे सकते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “लेकिन बेचारा एसी भी जल जाएगा, जलेगा और जलाएगा भी। गर्मी इतनी भीषण है। बार-बार एक ही बात दोहराने का जोखिम उठाते हुए, मैं कहना चाहती हूं कि हम सभी को इस देश में जल्द से जल्द क्लाइमेट एक्टिविस्ट बनना होगा।”
यूजर्स ने किया ऋचा के पोस्ट पर रिएक्शन
एक शख्स ने लिखा, “ये मैडम खुद 4-5 एसी लगा के राखी हुई होंगी अपने घर पर। खुद हाई एंड लग्जरी कारों में एसी के साथ घुमती है और ज्ञान दे रही है हमें एक जलवायु कार्यकर्ता होना चाहिए।” एक अन्य ने लिखा, “हां, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। हम उत्तर भारत के लोगों को एसी को सीलिंग फैन की तरह इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। एसी बहुत ज्यादा बिजली खाता है, जबकि फैन एक साधारण इलेक्ट्रिक डिवाइस है।
यह भी पढ़ें: Ikka Trailer: कोर्टरूम में सनी देओल की गरज, इंसाफ के लिए लड़ने वाले वकील मगर लड़ रहे अपराधी का केस
