CineGram: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद भी किया, लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसने डिंपल को काफी असहज कर दिया था। यह मामला साल 1987 में आई फिल्म ‘प्रेम धरम’ की शूटिंग से जुड़ा है, जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था।

किसिंग सीन के दौरान बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना

फिल्म में विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया जाना था। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीन की शूटिंग के दौरान दोनों किस कर रहे थे। डायरेक्टर महेश भट्ट ने जब ‘कट’ कहा, तो विनोद खन्ना कथित तौर पर नहीं रुके और डिंपल को किस करते रहे।

कुछ देर तक जब वह नहीं रुके तो शूटिंग टीम को उनके पास जाकर उन्हें रोकना पड़ा। इस घटना से डिंपल कपाड़िया काफी घबरा गई थीं।

रात में शूट किया जा रहा था सीन

बताया जाता है कि उस समय विनोद खन्ना एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। दिन में वह दूसरी फिल्म की शूटिंग करते थे, जबकि रात में ‘प्रेम धरम’ की शूटिंग होती थी। यह इंटीमेट सीन भी रात में फिल्माया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: जब राजेश खन्ना-विनोद खन्ना ने ठुकराईं सुपरहिट फिल्में, किसी और के नाम हो गया स्टारडम

सीन में दोनों को सोने से पहले का एक पल दिखाना था। सेट पर रोशनी भी काफी कम रखी गई थी। जैसे ही महेश भट्ट ने एक्शन कहा, विनोद खन्ना ने डिंपल को गले लगाया और किस करना शुरू कर दिया। हालांकि, डायरेक्टर के ‘कट’ कहने के बाद भी उनके नहीं रुकने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी का खुलासा, राजनीति में आने के खिलाफ थे धर्मेंद्र, विनोद खन्ना ने दिया था साथ

डिंपल ने खुद को मेकअप रूम में कर लिया था बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद डिंपल कपाड़िया काफी परेशान हो गई थीं। बताया जाता है कि उन्होंने खुद को मेकअप रूम में बंद कर लिया था। बाद में महेश भट्ट और विनोद खन्ना को उनसे जाकर माफी मांगनी पड़ी थी।

यह किस्सा फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक चर्चा में रहा और डिंपल कपाड़िया के साथ शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आईं।