रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। उनके जोशीले डांस परफॉर्मेंस, ‘कोठेश्वराय’ गाते हुए वीडियो, ‘मौन व्रत’ और इंटरव्यू के मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बढ़ती लोकप्रियता के बीच अभिनेता-राजनेता रवि किशन ने हाल ही में अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला की मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
रवि किशन ने बताया पत्नी प्रीति का मजेदार रिएक्शन
हाल ही में न्यूज 18 इंडिया के एक कार्यक्रम में पहुंचे रवि किशन ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति मजाक में उन्हें घर के अंदर बंद रखने की बात कह रही हैं, ताकि वह वायरल न हों। अपनी पत्नी की प्रतिक्रिया याद करते हुए रवि ने कहा, “पत्नी हमको बोली, ‘तुम घर से निकलते हो तो वायरल होते हो।’ तो वो बच्चों को बोल रही थी कि इनको यहीं कमरे में लॉक कर देते हैं। न ये निकलेंगे, न ये वायरल होंगे।”
रवि किशन ने ‘बिग बॉस’ में लॉक किए जाने का किस्सा भी सुनाया
रवि किशन ने इस मजाक को अपने करियर के उस दौर से भी जोड़ा, जब उनकी पत्नी प्रीति ने उन्हें ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक साथ कई फिल्मों में काम करने के दौरान उनमें काफी अहंकार आने लगा था।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे इसमें मजा आता है’, रवि किशन ने अपने ऊपर बन रहे मीम्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझमें अल पचीनो से लेकर…
उन्होंने कहा, “तभी मेरी पत्नी मुझे बिग बॉस में ले गई और वहां लॉक कर दिया। उन्हें लगा कि मैं पागल होता जा रहा हूं। उस समय मेरे पास बहुत पैसा था। मैं तीन-तीन शिफ्ट में काम करता था। उन दिनों मैं एक साथ 17 फिल्मों में काम कर रहा था। मैं अपनी कार में सोता था और एक सेट से दूसरे सेट पर जाते समय ही नींद पूरी करता था। एक समय ऐसा भी था जब मैं एक ही स्टूडियो में पांच फिल्मों की शूटिंग कर रहा था।”
यह भी पढ़ें:‘सोशल मीडिया बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है’: रवि किशन बोले- पेपर लीक करने वालों को मिले उम्रकैद
रवि ने आगे कहा, “मेरे पास काम नहीं था और पैसे भी नहीं थे, इसलिए जब पैसा मिला तो मैं उसे खोना नहीं चाहता था। कहीं न कहीं मेरे अंदर घमंड आने लगा था। तभी मेरी पत्नी ने मुझे बिग बॉस में तीन महीने के लिए लॉक कर दिया।”
रवि के मुताबिक, रिएलिटी शो में बिताए समय ने उनका नजरिया बदल दिया। उन्होंने कहा कि वहां लोगों ने उन्हें पसंद करना शुरू कर दिया और उन्हें शो से बाहर भी नहीं किया जा रहा था। शो से बाहर आने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे तीन साल बीत चुके हों। उन्होंने बताया कि ‘बिग बॉस’ के बाद वह एक सॉर्टेड इंसान बन गएऔर उन्हें बॉलीवुड से भी ज्यादा काम मिलने लगा।
